धार्मिक

राशिफल 8 फरवरी: आज ग्रह-नक्षत्र बना रहे शुभ योग, ये 6 राशि वाले होंगे मालामाल

आज हम आपको मंगलवार 8 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 8 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप बहुत किस्मत वाले साबित होंगे। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी बेहतर साबित होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की पूरी संभावना है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। भविष्य से जुड़ी हुई नई योजनाएं बनाएंगे, जिनका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपको अच्छा लाभ देगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। पिता की मदद से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। खास लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ समाचार लेकर आया है। करियर में लगातार आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम में मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच-विचार जरूर करें। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। आज दोस्तों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से ठीक नहीं है। फिजूलखर्ची में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। परिवार के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। सुबह के समय परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि मिलने की पूरी संभावना है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आपके जीवन की कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। बैंक से जुड़े हुए मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज घर में हो रहे तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। संतान की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन जीवन में कई परेशानियां ला सकता है। विशेष रूप से आपको धन संबंधित मामलों में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका नजर आ रही है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अधीनस्थ सहकर्मियों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी परंतु आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। अगर आपको किसी विषय में अधिक परेशानी हो रही है, तो गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

Related Articles

Back to top button