अजब ग़जब

पिछले एक साल से रोज सेल्फ़ी पोस्ट कर रही है ये महिला, वजह जान आंसू आ जाएंगे

दुनिया में लोगों ने अपने अपने सुंदरता के पैमाने बना रखे हैं। गौरा रंग, अच्छी हाइट, बढ़िया फेस कट, स्लिम फिगर कुछ ऐसी चीजें है जिसे सुंदरता का पैमाना माना जाता है। समाज की इस छोटी सोच का खामियाजा फिर उन लोगों को भुगतना पड़ता है जो इन सुंदरता के माप डंडों पर खरे नहीं उतरते हैं। ऐसे में लोग उन्हें बदसूरत कहने लगते हैं। हालांकि आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। लोगों के कमेंट्स सुन आपका आत्मविश्वास कम नहीं होना चाहिए। अब उदाहरण के लिए राइटर और ब्लॉगर Melissa Blak को ही ले लीजिए।


मेलिसा Freeman-Sheldon syndrome नाम की एक दुर्लभ बीमार से पीड़ित हैं। इस बीमारी की वजह से उनका चेहरा सामान्य इंसानों जैसा नहीं है। हालांकि ट्रोलर्स ने यह बात नहीं समझी और उन्हें बदसूरत बोलने लगे। इसकी शुरुआत अगस्त माह में हुई। तब मेलिसा ने सीएनएन पर डॉनल्ड ट्रम्प के खिलाफ एक आर्टिकल लिखा था।


इस बात से नाराज एक यूट्यूबर ने अपने वीडियो पर Melissa की कुछ तस्वीरें शेयर कर दी। इसके साथ ही उसने लोगों को उन्हें व्हेल और ब्लॉबफिश जैसे नामों से पुकारने के लिए भड़काया। नतीजा ये हुआ कि लोग कमेंट में मेलिसा के फेस को लेकर बुरा बुरा कहने लगे। मसलन एक व्यक्ति ने कहा कि ‘मैलिशा इतनी बदसूरत है कि उनके फोटो पोस्ट करने पर बैन लगना चाहिए।’


इस घटना के बाद मेलिसा ने हार नहीं मानी। बल्कि इन ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए उन्होंने एक अनोखा उपाय ढूंढ निकाला। वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोजाना अपनी एक सेल्फ़ी पोस्ट करने लगी। ऐसा वह पिछले एक साल से रोज कर रही हैं। वे बताती हैं कि अब यह मेरा रूटीन बन चुका है। मैं रोज सोने से पहले मोबाईल हाथ में लेती हूं, थोड़ा स्क्रॉल करती हूं और अपनी तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कर देती हूं।

मेलिसा बताती है कि अब रोज फोटो पोस्ट करना एक तरह से मेरे लिए प्रथा बन चुकी है। ऐसा कर मुझे सुकून मिलता है। मेलिसा के इस जज्बे की लोग सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर उन्हें अब एक लाख से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। लोगों का कहना है कि मेलिसा जो कर रही हैं वह अपने आप में एक मिसाल है। इससे बाकी विकलांगता के शिकार लोगों को प्रेरणा मिलती है। उनका भी आत्मविश्वास मजबूत होता है।

असल में सुंदर वही होता है जो खुद को सुंदर माने, दुनिया को सुंदर नजरिए से देखे।

Related Articles

Back to top button