अजब ग़जब

ये तीन क्रिकेटर हैं सबसे ज्यादा घमंडी, मैदान पर ही खिलाडियों को देने लगते हैं गाली

वैसे तो क्रिकेट को जेंटलमेन गेम यानि शरीफ लोगों के खेल का कहा जाता है। लेकिन, अब समय पूरी तरह से बदल चुका है। अगर हम क्रिकेट के इतिहास और वर्तमान को देखें तो हम ये बात नहीं कह सकते कि क्रिकेट शरीफ लोगों का खेल रह गया है। मैदान पर अक्सर होने वाले विवादों की वजह से क्रिकेट बिल्कुल बदल सा गया है। क्रिकेट के मैदान पर ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिन्होंने विश्व भर की क्रिकेट बिरादरी को झकझोर के रख दिया। क्रिकेट और विवादों का नाता उसी समय से चला आ रहा है जब से यह खेल शुरु हुआ। लेकिन, क्रिकेट के मैदान में विवाद की सबसे बड़ी वजह खिलाड़ियों का घंमड़ होता है। तो आइये हम आपको बताते हैं कि दुनिया के सबसे ज्यादा घमंडी खिलाड़ी कौन हैं जो आज भी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं।

ये हैं क्रिकेट की दुनिया के सबसे ज्यादा घमंडी खिलाड़ी

आपको बता दें कि क्रिकेट को शुरुआती दौर में जुआंरियों का खेल माना जाता था। और इसमें जुएं के जैसे ही पैसे लगाये जाते थे। जो आज भी जारी है। लेकिन, हम बात क्रिकेट के शुरुआती दौर की नहीं बल्कि वर्तमान दौर की कर रहे हैं। आज हम आपका परिचय दुनिया के सबसे ज्यादा घमंडी खिलाड़ी से कराने जा रहे हैं जो आज क्रिकेट से किसी न किसी तरह से जुड़े हुए हैं।

रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिग का पूरा नाम थॉमस पॉन्टिंग एओ है जिन्हें क्रिकेट के मैदान पर पंटर का उपनाम दिया गया था। वो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2002 से 2011 तक ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे। इस दौरान उन्होंने आस्ट्रेलिया को 3 विश्व कप जीताये। ये उनकी जबरदस्त कप्तानी की ही नतीजा था की ऑस्ट्रेलिया 2 विश्व कप जीत सकी। वे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटरों में माने जाते हैं। एक रिकी पोंटिंग एक सफल कप्तान होने के साथ साथ काफी घमंडी भी माने जाते हैं। इनका गुस्सा और घंमड़ मैदान पर कई बार नजर आ चुका है।

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर इन दिनों कोलकता के बाद दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे गंभीर के लिए IPL सीजन 11 भी कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली की टीम को उनकी अगुवाई में लगातार हार मिल रही है इसी वजह से उन्होंने दिल्ली की कप्तानी भी छोड़ दी है। गौतम गंभीर दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से कप्तानी कर रहे थे लेकिन लगातार हार के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। आपको बता दें कि गंभीर कई बार मैदान पर खिलाड़ियों से भीड़ चुके हैं। उन्हें घमंडी खिलाड़ी माना जाता है।

विराट कोहली

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी कर रहे विराट कोहली के लिए भी यह सीजन कुछ खास नही रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बुधवार रात हुए मैच में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बाद भी उन्हें हार मिली। विराट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था लेकिन सुपरकिंग्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 70 रनों की तूफानी पारी के आगे यह स्कोर भी छोटा हो गया। आपको बता दें कि विराट भारतीय टीम के कप्तान हैं। लेकिन, एक सफल बल्लेबाज और कप्तान होने के बावजूद वो मैदान पर अपने साथी खिलाड़ियों पर ही गुस्सा करते नजर आते हैं। इससे वो एक घमंडी खिलाड़ी साबित होते हैं।

Related Articles

Back to top button