धार्मिक

चंद्र ग्रहण पर करें ये उपाय, आर्थिक कष्टों से मिलेगी मुक्ति, धन से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगने वाला है। इस बार 26 मई को चंद्र ग्रहण लगेगा। इस दिन बुद्ध पुर्णिमा भी है। चंद्र ग्रहण के साथ-साथ बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भी इस दिन लोग मनाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो ये चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा परंतु भारत में यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा। यह चंद्रग्रहण भारत के हर जगह पर नहीं दिखाई देगा।

हिंदू धर्म में ग्रहण से संबंधित तरह-तरह की मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। ऐसा बताया जाता है कि ग्रहण का मनुष्य के जीवन पर प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से कोई ना कोई असर जरूर पड़ता है। शास्त्रों में इस दिन के महत्व को बढ़ाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर इन उपायों को व्यक्ति करता है तो इससे उसके जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होती हैं। इतना ही नहीं बल्कि हर कार्य आसानी से पूरे हो जाते हैं।

आपको बता दें कि यह सभी मान्यताओं के ऊपर आधारित है। तो चलिए जानते हैं आखिर चंद्र ग्रहण के दिन कौन से उपायों को करने से समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

धन से संबंधित समस्याओं को खत्म करने के लिए

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां चल रही हैं, लाख कोशिश करने के बावजूद भी आर्थिक परेशानियां पीछा नहीं छोड़ रही है तो ऐसी स्थिति में ज्योतिष शास्त्र में बताया गया यह उपाय चंद्र ग्रहण के दिन कर सकते हैं। आप चंद्र ग्रहण के दिन एक ताला खरीद कर ले आएं और आप उसे रात के समय चंद्रमा की रोशनी में रख दीजिए। उस ताले को पूरी रात भर के लिए चंद्रमा की रोशनी में ही रहने दें और सुबह ताले को उठाकर किसी मंदिर में रखकर आ जाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि कर्जो से भी छुटकारा मिलता है।

आर्थिक कष्टों से मुक्ति पाने के लिए

चंद्र ग्रहण के दिन सुबह स्नान करने के पश्चात ईश्वर का ध्यान कीजिए और साफ़ और सफेद वस्त्र पहने लें। इसके बाद उत्तर दिशा की तरफ अपना मुंह करके बैठ जाइए। इसके बाद आपको चमेली के तेल का दीपक जलाना होगा और सीधे हाथ की तरफ रुद्राक्ष की माला लेकर उल्टे हाथ में पांच गोमती चक्र लीजिए। इसके बाद ओम कीली कीली स्वाहा मंत्र का 54 बार जाप कीजिए। इसके बाद जाप पूरा हो जाए तो गोमती चक्र को एक डिब्बे में रख दीजिए और मूंग व हकीक के पांच पांच दाने रखकर दोबारा से उसी मंत्र का 54 बार जाप कीजिए। इसके बाद आपको दीपक को प्रणाम करना होगा और तेल के डिब्बे को भी डिब्बी में भर दीजिए और उस डिब्बे को कार्यस्थल पर रख दीजिए। इस उपाय को करने से आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे और आपके सभी कार्य आसानी से बनेंगे।

ऑफिस की समस्याएं दूर करने के लिए करें ये उपाय

अक्सर देखा गया है कि ऑफिस में कोई ना कोई समस्या खड़ी रहती है या फिर लोग नौकरी की तलाश करते हैं परंतु उनको सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप भी इन सभी समस्याओं से गुजर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में चंद्र ग्रहण खत्म हो जाने के बाद मीठे चावल बनाकर कौवा को खिलाएं। इस उपाय को करने से नौकरी और ऑफिस से संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि चावल के उपाय को करने से दरिद्रता दूर हो जाती है।

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए

चंद्र ग्रहण पर यह उपाय करने से आप माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आप चांदी का एक टुकड़ा दूध और गंगा जल में मिलाकर चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा की छाया में रख दीजिए। जब ग्रहण खत्म हो जाए तब आप उसे अगले दिन इस टुकड़े को उठा लें और तिजोरी में रख दीजिए। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

सुख-समृद्धि के लिए

अगर आप सुख-समृद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं तो चंद्र ग्रहण के दिन चीटियों को पिसा हुआ चावल और आटा डालें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी शुभ बनती है। आप इस कार्य को रोजाना भी कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि काली चीटियों में भगवान विष्णु जी का वास होता है। इसलिए आटा डालने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की भी कृपा प्राप्त होती है।

Related Articles

Back to top button