विशेष

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह बनने जा रहा है ग्रहों का मंगलकारी संयोग, पांच राशियों की होगी मौज

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 28 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह तकदीर आप पर शायद उतनी मेहरबान न हो पाए जितनी की आप उम्मीद लगा रहे हैं। आनंद प्राप्ति के अवसर भी मिलेंगे लेकिन खर्च पर नियंत्रण करने का पूरा प्रयास करें, फिर भी परिजनों की प्रसन्नता के लिए थोड़ा बहुत खर्च करना ही पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है लेकिन अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा वाले लोगों को काम का अच्छा पुरस्कार मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आहार व दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सगे-सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होने की संभावनाएं हैं। निजी व्यापार और अधिक फैलेगा। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों का अप्रत्याशित सहयोग मिलने से मन उत्साहित रहेगा। दैनिक जीवन में आर्थिक स्थिति बिगड़ती नजर आएगी। सुचारु रूप से परिवार चलाने में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। किसी कार्य को लेकर मन में उलझन बनी रहेगी।

प्यार के विषय में : अगर आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है।

करियर के विषय में : महिला वर्ग को अपने करियर में विशेष सफलता हासिल होगी।

हेल्थ के विषय में : यदि कुछ समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो सेहत में कुछ सुधार संभव है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आप सरकारी लाभ की उम्मीद रख सकते हैं। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे अधिक धन खर्च होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह हफ्ता कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में बॉस के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। अपने जीवन में आप अकेलापन महसूस करेंगे। जमीन या मकान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा ठहरने की जरूरत है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में विवाद होने की संभावना है।

करियर के विषय में : नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : तली भुनी चीजों से दूर रहें और पौष्टिक अनाज-फल को भोजन में शामिल करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। आय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साझेदारी वाले बिजनेस से आर्थिक प्रगति होगी। पारिवारिक कामों में खर्च बढ़ने के आसार हैं। दोस्त की आर्थिक मदद का सकते हैं। आपका चुंबकीय और जिंदादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केंद्र बना देगा। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की बात करें तो रोजाना योग और ध्यान आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़े व्यापारियों को आर्थिक लेन देन करते समय पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी एकाग्रता और टाइम-टेबल पर ध्यान देना होगा। सभी जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लेकर कुछ कार्यभार परिवारजनों में बांट लें। किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरू करने में खर्चे हो सकते हैं। कहीं से अचानक कोई बड़ा लाभ भी हो सकता है।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को आलस्य का त्याग कर अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है।

हेल्थ के विषय में : मानसिक चिंताओं को खुद पर हावी न होने दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है, जहां कार्य बनेंगे। समाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपका सम्मान बढेगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। किन्हीं कारणों की वजह से आपके मन में अप्रसन्नता का भाव भी आ सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा और यह सब आपके मानसिक तनाव को कम करेगा।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में अपना समय व्यर्थ ना करें।

करियर के विषय में : व्यापार में गलती की गुंजाइश बिल्कुल भी न होने दें। युवाओं को पढ़ाई या तैयारी पर ब्रेक न लगने दें।

हेल्थ के विषय में : जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह सप्ताह आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है जिसे लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप ऐसी गलती दोबारा न करें शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में इस समय अच्छी ख्याति और यश बटोर सकते हैं।

प्यार के विषय में : चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक चलेंगी, अपने जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे।

करियर के विषय में : व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी ही विजय होगी।

हेल्थ के विषय में : कामकाज का बोझ बढ़ रहा है तो क्रोधित न हों, अन्यथा तनाव का असर स्वास्थ्य पर दिखना शुरू हो जाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा। अपने सभी काम तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय ठीक नहीं है। जीवन में आलस्य आपको अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचने देगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

प्यार के विषय में : टेंशन के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है , बेहतर होगा साथी के साथ अपनी बाते शेयर करें।

करियर के विषय में : नौकरी में किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : अस्थमा के रोगियों को अलर्ट रहना होगा। सांस संबंधी कोई भी दिक्कत हो तो डॉक्टर से तत्काल संपर्क करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। ऑफिस परफॉरमेंस सराहनीय रहेगी। साथ ही बॉस आपकी तारिफ भी करेंगे। अचानक सामने आने वाले कामों के लिए खुद को पहले से तैयार कर लें। कार्यक्षेत्र में आ रही रूकावटों से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। माता-पिता से कोई उपयोगी सलाह आपको मिल सकती है। खाद्यान्न या फुटकर सामान की बिक्री करने वाले भी लाभ में रहेंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा।

करियर के विषय में : आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस हफ्ते आय के नए स्रोतों के विकास होगा और लाभ की स्थितियां उत्तम बनेंगी। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने। अगर किसी दोस्त से कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो उसे दूर करने का प्रयास करे। भाई-बहन के साथ रिश्तें बेहतर होंगे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच चल रहे किसी मतभेद का निवारण होगा।

करियर के विषय में : छात्र अपने करियर में सफलता के बेहद करीब रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो अधिक चिंता और क्रोध से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह सप्ताह आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें, जिससे समय की बचत होगी। परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अपने दायरे और ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें, सफलता जरूर हासिल होगी। भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा।

प्यार के विषय में : विवाहेतर प्रेम संबंधों में बिल्कुल भी रुचि ना लें।

करियर के विषय में : सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : उच्च रक्तचाप से जूझ रहे लोगों को क्रोध पर नियंत्रण करना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो आपके लिए अतिरिक्त परेशानी खड़ी हो सकती है। अपने मूल स्वभाव का आत्म आकलन करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिश्रम करें। ऑफिस में आपका सम्मान बढ़ेगा, नए कार्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। राजनीति के क्षेत्र में भी फायदा हो सकता है। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में बनाई गई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने का अनुकूल समय है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को फिट रखने के लिये अंकुरित अनाज खायें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 28 मार्च से 3 अप्रैल का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 28 मार्च से 3 अप्रैल का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 28 मार्च से 3 अप्रैल’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button