स्वास्थ्य

आम खाने के बाद इन 5 चीजों का भूलकर भी ना करें सेवन अन्यथा हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

आम को सभी फलों का राजा कहा जाता है। गर्मियों के मौसम में आम बाजार में खूब मिलने लगते हैं। ज्यादातर लोगों को आम खाना बहुत ही पसंद होता है। आम का स्वाद बहुत अच्छा होता है जिसके चलते ज्यादातर लोग आम खाना पसंद करते हैं। अगर आम का सेवन किया जाए तो इससे स्वास्थ्य संबंधित बहुत से फायदे मिलते हैं। आम में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माने गए हैं।

आम में फाइबर, मिनरल्स और विटामिन आदि प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। आम में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद बताए गए हैं। अगर आम का सेवन किया जाए तो इससे हमारे शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं परंतु आम का अगर आप सही तरीके से सेवन नहीं करेंगे तो फायदे की जगह आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

जी हाँ, आम खाने के तुरंत बाद ऐसे कुछ खाद्य पदार्थों हैं जिनको को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। तो चलिए जानते हैं आम खाने के तुरंत बाद किन चीजों का सेवन करने से बचना होगा।

आम खाने के तुरंत बाद इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन

मसालेदार भोजन

आम खाने के तुरंत बाद मसालेदार भोजन का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। वैसे तो अधिक मसालेदार भोजन का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता है परंतु आम खाने के तुरंत बाद अगर मसालेदार भोजन और तीखी चीजें खाते हैं तो इसके कारण पेट से जुड़ी हुई बहुत से समस्या उत्पन्न होने लगती हैं इतना ही नहीं बल्कि इससे त्वचा से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

करेला

अगर आप आम का सेवन कर रहे हैं तो उसके तुरंत बाद करेले का सेवन भूलकर भी मत कीजिए क्योंकि यह सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। आम का स्वाद मीठा होता है परंतु करेले का स्वाद कड़वा होता है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। इसी वजह से आप आम खाने के तुरंत बाद करेले का सेवन ना करें। अगर कोई ऐसी गलती करता है तो इसके कारण उल्टी, मतली और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना अधिक रहती है।

कोल्ड ड्रिंक

आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि आम में शुगर की मात्रा पाई जाती है और कोल्ड ड्रिंक में काफी अधिक शुगर होता है। ऐसी स्थिति में अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज का शिकार है तो उसके लिए आम और कोल्ड ड्रिंक का कॉन्बिनेशन काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए आम खाने के तुरंत बाद इस तरह के पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें।

पानी न पिएं

आम खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो उसके कारण पेट में दर्द, गैस और एसिडिटी बनने की समस्या उत्पन्न होने लगती है। इतना ही नहीं बल्कि अगर आप ऐसा बार-बार करेंगे तो उसके कारण आंतों में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है, जो काफी गंभीर हो सकता है। इसलिए आप हमेशा आम खाने के बाद आधे या एक घंटे के बाद ही पानी पिएं।

दही

आम खाने के बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा इसके कारण सेहत को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि दही की तासीर ठंडी होती है परंतु आम की तासीर गर्म होती है। ऐसी स्थिति में अगर आप इन दोनों को एक साथ या फिर आम खाने के तुरंत बाद दही का सेवन करते हैं तो उसके शरीर में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना अधिक रहती है। अगर आप आम और दही एक साथ खाते हैं तो उसके कारण शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड और कई विषाक्त पदार्थ जन्म लेने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button