धार्मिक

राहु-केतु से चल रहे हैं परेशान तो इस दिन करें ये चीजें दान, सारी दिक्कतों से मिल जाएगा छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु एक पापी ग्रह माने गए हैं। ऐसा बताया जाता है कि राहु और केतु की वजह से मनुष्य के जीवन में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। यदि किसी व्यक्ति की राशि में राहु-केतु की अशुभ स्थिति है तो इसके कारण जीवन में कठिनाइयां आने लगती हैं परंतु ऐसा नहीं है कि हमेशा ही राहु-केतु अशुभ फल देते हैं। आपको बता दें कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु की शुभ स्थिति है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु का दोष है तो वह अक्सर अपने जीवन में परेशान रहता है। किसी ना किसी बात को लेकर जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती हैं परंतु ऐसा नहीं है कि आप राहु-केतु के दोष से छुटकारा प्राप्त नहीं कर सकते। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से आप राहत प्राप्त कर सकते हैं। अगर राहु-केतु आपको परेशान कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में कुछ विशेष चीजें दिन के अनुसार दान करें। तो चलिए जानते हैं राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए कौन सी सामग्रियां किस दिन दान की जानी चाहिए।

राहु के दोष से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का करें दान

अगर कोई व्यक्ति राहु दोष की वजह से परेशान चल रहा है तो ऐसी स्थिति में ज्योतिष शास्त्र में बताया गया यह उपाय अपना सकता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग राहु के अशुभ प्रभाव से पीड़ित हैं। उनको चाय की पत्ती, अगरबत्ती, काला सफेद कंबल और सिक्का दान करना चाहिए। इससे राहु के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त अगर संभव हो सके तो आप विकलांग लोगों की मदद जरूर करें। आप चीटियों को सप्त अनाज भी दे सकते हैं। नेत्रहीन और कुष्ठ रोगियों को यथाशक्ति आप सहायता जरूर करें।

इस विशेष दिन करें दान- जो लोग राहु दोष से परेशान चल रहे हैं उनको यह सभी सामग्रियां शनिवार के दिन दान करनी चाहिए परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप इन सभी चीजों का दान शनिवार को सूर्यास्त के बाद ही कीजिए। जब आप यह चीजें दान दे रहे हो तो उस दौरान “ऊं रां राहवे नमः” मंत्र का मन ही मन जाप करें। इसके अलावा नियमित रूप से शाम 7:00 बजे के बाद या फिर जब आप सोने के लिए जा रहे हैं उस समय राहु मंत्र “ऊं रां राहवे नमः” का 11, 21, 51 या 108 बार जाप कीजिए। ऐसा बताया जाता है कि यह उपाय करने से राहु के अशुभ प्रभाव से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाता है।

केतु दोष से राहत पाने के लिए यह चीजें करें दान

जो लोग केतु के दोष से पीड़ित चल रहे हैं उनको काले और सफेद रंग के कपड़े दान करने चाहिए। इसके अलावा आंवला, आंवले का अचार, आमचूर, नींबू और चाकू का दान करें। ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों का दान करने से व्यक्ति के ऊपर से केतु का अशुभ प्रभाव दूर हो जाता है। आप कुत्ते को रोटी भी खिला सकते हैं।

इस विशेष दिन करें दान- जिन लोगों पर केतु की खराब दशा चल रही है वह मंगलवार और बुधवार के दिन बताई गई चीजों का दान कर सकते हैं। इसके साथ जब आप दान कर रहे हो तो उस दौरान केतु के बीज मंत्र “ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः।” का जाप कीजिए। इसके अलावा नियमित रूप से रोजाना शाम 7:00 बजे के बाद या फिर सोते समय बीज मंत्र का 11, 21, 51 या 108 बार जाप कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से केतु का दोष दूर हो जाता है।

Related Articles

Back to top button