धार्मिक

Rashifal 28 May 2021: ये 5 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली, माता रानी की कृपा से दूर होगी दरिद्रता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 May 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 28 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपकी प्रतिभा निखर कर लोगों के सामने आएगी। किस्मत के सहारे कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यालय में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। आप अपनी योजनाओं के अनुसार सभी कार्य पूर्ण करेंगे, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। व्यापार की गति तेज हो सकती है। लाभदायक समझौते होने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपनी सोच हमेशा सकारात्मक रखनी होगी। बुरी संगति से दूर रहें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कामकाज में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी कारोबार में वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। किस्मत से ज्यादा आप अपनी मेहनत पर भरोसा करें। घर के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। सभी लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। अधूरे कामकाज पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का हल निकल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ा सतर्क रहें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अचानक कुछ बदलाव होंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। धन का लेनदेन करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका भाग्य पूरा साथ देने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आपका कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है इसलिए सावधान रहें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज किसी खास व्यक्ति से मनमुटाव होने की संभावना है, जिससे आपका पूरा दिन काफी निराशाजनक व्यतीत होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम-गरम नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता कम रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आप अपने शत्रुओं पर हावी रहने वाले हैं। पुराने रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। किसी खास मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन में रिश्ते मजबूत बनेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम पूरा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button