धार्मिक

Rashifal 29 May 2021: इन 3 राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर, घर की समस्याओं का निकलेगा हल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 May 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 29 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना नजर आ रही है। पारिवारिक चिंता दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के बहुत ही अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। अगर आप कहीं निवेश करते हैं तो इसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। व्यापार में नया समझौता हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। नौकरी पेशा वाले लोग कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप सभी प्रकार की परिस्थितियों से लड़ने में सक्षम रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखें। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। किस्मत के सहारे आपको कुछ अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। कारोबार में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलेगा। आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक नतीजा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। खास लोगों से मदद मिलेगी। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। मानसिक तनाव दूर होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अचानक किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। इसलिए भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। कोई भी जोखिम उठाने का साहस ना करें। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। प्रेम जीवन में आपको सुखद एहसास होगा। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

किस्मत के बलबूते आपको धन प्राप्ति के योग हैं। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप खुद को विचलित महसूस करेंगे। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। किसी जरूरी काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। सरकारी कामकाज पूरे हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की आवश्यकता है। दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की सहायता मिलेगी, जिससे आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है। घर का माहौल खुशहाल रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे करने से बचना होगा। धन हानि होने की आशंका है। व्यापार के मामले में स्थितियां लगभग सामान्य नजर आ रही हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। यदि आपने पूंजी निवेश किया है, तो इसका भविष्य में बेहतरीन लाभ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। घरेलू कामकाज में आप थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। शरीर में थोड़ी थकान महसूस होगी इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

Related Articles

Back to top button