बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा का छलका दर्द, कहा- भीड़ में गंदी नीयत से छूने लगे थे मनचले, रोने लगी एक्ट्रेस

सोनाक्षी सिन्हा इस समय बॉलीवुड की लीडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म “दबंग” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म “दबंग’ के बाद इनके खाते में कई बेहतरीन फिल्में आईं। आज सोनाक्षी सिन्हा पूरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी हैं। इन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है, जिसके पीछे इनकी कड़ी मेहनत छिपी हुई है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और लोग उनके अभिनय की खूब तारीफ भी करते हैं। यह अपने बेहतरीन अभिनय की बदौलत ही फिल्म इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

दरअसल, इस बार सोनाक्षी सिन्हा अपनी किसी फिल्म की वजह से सुर्खियों में नहीं हैं बल्कि उन्होंने अपने साथ हुए गलत व्यवहार का दर्द बयां किया है, जिसके चलते इस समय हर जगह इन्हीं की बात हो रही है।

सोनाक्षी सिन्हा को भीड़ में कुछ लोगों ने गलत ढंग से छुआ

अक्सर हम सभी लोगों ने देखा है कि स्टार अपनी सुरक्षा पर पैसा खर्च करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भीड़ में उनके साथ कब किस प्रकार का व्यवहार हो जाए, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। भीड़ में उनके साथ अभद्रता होने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं। अगर सुरक्षा में जरा सी भी चूक हो जाए तो यह जीवन भर का सबक दे जाती है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुआ है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपना दर्द बयां करते हुए यह बताया था कि उनके फैंस ने एक बार सारी हदें पार कर दी थी क्योंकि फोटो खिंचवाने के बहाने बहुत सारे लोगों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके गलत जगह हाथ लगाया था। दरअसल यह बात साल 2010 में फिल्म “दबंग” के एक इवेंट के दौरान की है। जब सोनाक्षी सिन्हा को देखने वालों की भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अभिनेत्री को कुछ लोगों ने जबरदस्ती छूने का प्रयास किया।

यह पूरा वाकया साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में हुआ था। इस घटना से अभिनेत्री बहुत ज्यादा हिल गई थीं और वहीं पर अभिनेत्री फूट-फूट कर रोने लगी थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने यह बताया कि उस समय ऐसा होता हुआ देखकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। सोनाक्षी सिन्हा के इस दर्द भरे बयान ने सभी को हिला कर रख दिया।

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी करियर

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के फिल्मी करियर की शुरुआत काफी शानदार रही। फिल्म “दबंग” से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके हीरो सलमान खान थे। इस फिल्म ने उस समय नए कीर्तिमान स्थापित किए और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय की सभी लोगों ने खूब तारीफ की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

अब तक सोनाक्षी सिन्हा कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, हॉलिडे आदि कई फिल्मों में इन्हें मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाते हुए देखा गया है।

Related Articles

Back to top button