बॉलीवुड

खलनायक तो कभी कॉमेडियन बनकर परेश रावल में जीता लोगों का दिल, एक्स मिस इंडिया से की शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद हैं परंतु कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो कुछ ऐसा खास करते हैं जिससे वह हमेशा लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आते हैं और वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हो जाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्ही कलाकारों में से एक मशहूर अभिनेता परेश रावल हैं, जिन्होंने अपने जीवन में आज अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है परंतु यहां तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था।

भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता परेश रावल अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। यह एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी एक्टिंग की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। कभी खलनायक तो कभी कॉमेडियन बनकर इन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है। आज भी हिंदी फिल्मों में परेश रावल अपने किरदार से पहचाने जाते हैं। वह एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ निर्माता और राजनेता भी हैं।

वैसे देखा जाए तो अभिनेता परेश रावल को लोकप्रियता सबसे अधिक उनकी कॉमेडी फिल्मों में किरदारों के कारण प्राप्त हुई है। फिल्म “हेरा फेरी” में परेश रावल ने बाबूराव का किरदार निभाया है और उन्होंने अपने इस किरदार से दर्शकों के दिल में एक अलग ही जगह बनाई है। लोग उन्हें बाबूराव भी कहते हैं। आपको बता दें कि परेश रावल का जन्मदिन 30 मई को आता है और यह इस दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस साल अभिनेता 66 वर्ष के हो जाएंगे। जन्मदिन के अवसर पर परेश रावल के जीवन से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि परेश रावल का जन्म मुम्बई में हुआ था। यह गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियर बनने के लिए बहुत भटके लेकिन बाद में उन्होंने इंडस्ट्री की तरफ अपना रुख कर लिया था। शुरुआती दौर में परेश रावल ने बहुत ज्यादा मेहनत की। हर कठिनाइयों को पार करते हुए उन्होंने अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि परेश रावल ने कुछ समय बैंक में भी नौकरी की थी और यह नौकरी करने के बाद ही वह फिल्म जगत में आए थे।

परेश रावल ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 1984 में की थी। उन्होंने “होली” नामक फिल्म में एक सहायक किरदार निभाया था। इसके बाद साल 1986 में नाम नामक फिल्म में उनके अभिनय का गुण लोगों को पता चला। उन्होंने 1980 से 1990 के बीच में 100 से अधिक फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई। इसमें उन्होंने कब्जा, किंग अंकल, राम लखन, दौड़, बाजी और कई फिल्मों में कार्य किया। फिल्म “अंदाज अपना अपना” में वह पहली बार दो किरदार में नजर आए। इसके बाद साल 2000 में फिल्म “हेरा फेरी” में उन्होंने काम किया।

अगर हम परेश रावल के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने अभिनेत्री स्वरूप संपत से शादी रचाई है। आपको बता दें कि स्वरूप संपत पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं। उन्होंने साल 1979 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। साल 1975 में परेश रावल और स्वरूप संपत की मुलाकात हुई थी। उस समय के दौरान दोनों ही कॉलेज में पढ़ाई किया करते थे।

ऐसा बताया जाता है कि परेश रावल को स्वरूप संपत से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। अब इन दोनों के दो बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम आदित्य रावल है। उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म बमफाड़ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और छोटे बेटे का नाम अनुरुद्ध रावल है जो सलमान खान की फिल्म “सुल्तान” में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button