विशेष

इतने महंगे शौक पालती हैं मुकेश अंबानी की बहू, जीती है रॉयल लाइफस्टाइल, कमाती हैं करोड़ों

देश के सबसे धनी शख्स मुकेश अंबानी का परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अंबानी परिवार ना सिर्फ पैसों के मामले में मशहूर है बल्कि अपनी सादगी और सौम्यता के लिए भी एक खास पहचान रखता है। हालांकि, कई बार इस परिवार के सदस्य अपने महंगे और शाही शौक के कारण चर्चा में आ जाते हैं।

नीता अंबानी की तरह ही उनकी बहू श्लोका मेहता भी अपनी फिटनेस और महंगे शौक के लिए जानी जाती हैं। श्लोका, नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी हैं। दोनों की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी।

श्लोक मेहता किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी हैं। श्लोका मेहता दिखने में बेहद सिंपल लगती हैं, लेकिन उनके शौक किसी प्रिंसेस से कम नहीं हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं श्लोका मेहता की लाइफस्टाइल के बारे में।

कौन हैं श्लोका अंबानी?

अंबानी परिवार की बहू श्लोका अंबानी मेहता डायमंड कारोबारी रसैल मेहता की सबसे छोटी बेटी है। श्लोका आकाश अंबानी को स्कूल के दिनों से ही जानती थी। हालांकि आकाश से उनकी इतनी बातचीत नहीं थी लेकिन आकाश की बहन ईशा अंबानी से उनकी काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे के साथ घंटों बात किया करती थी। श्लोका की पढ़ाई लिखाई विदेशी यूनिवर्सिटीज में ही पूरी हुई है।

इतनी है श्लोका की नेट वर्थ

श्लोका मेहता रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। इसके साथ ही वे ConnectFor की को-फाउंडर भी हैं। यह एक एनजीओ है। बिजनेस संभालने के अलावा श्लोका सोशल वर्क पर भी ज्यादा ध्यान देती हैं। वह अपने एनजीओ के जरिए बेसहारा गरीब लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, श्लोका मेहता की नेटवर्थ करीब 120 करोड़ रुपए है।

घूमने-फिरने का है शौक

अपने फ्री टाइम में श्लोका घूमने निकल पड़ती हैं। दरअसल, श्लोका को घूमने का काफी शौक है। ऐसे में वह हर महीने ही आउटिंग पर जाती हैं। साथ ही उन्हें महंगे आउटफिट्स और फुटवियर का भी शौक है। श्लोका मेहता को खाने-पीने का भी शौक है।


महंगे बैग कैरी करना पसंद

श्लोका मेहता को महंगे बैगस का शौक है। उनके बैग कलेक्शन में कई महंगे ब्रांड्स के बैग्स है। कुछ दिन पहले श्लोका मेहता ने अपनी ननद ईशा अंबानी की एक पार्टी में हिस्सा लिया था। इस पार्टी में वह बेहद स्टाइलिश ब्लैक कलर के जम्पसूट में शामिल हुई थीं। इसके साथ ही उन्होंने पुराने जमाने के स्टीरियो बॉक्स की तरह दिखने वाला बैग कैरी किया था।

इतनी महंगी चाय पीना है पसंद

श्लोका को महंगे कप में चाय पीने का शौक नहीं बल्कि महंगी चाय पीने का शौक है। इस बात का जिक्र नीता अंबानी श्लोका मेहता की बर्थ डे पर बनाए स्पेशल वीडियो में भी किया था। श्लोका को ‘Gin & Tonic tea’ और ‘Sundae tea’ बहुत पसंद हैं। यह आपको 4 फ्लेवर्स में मिल जाएगा। भारत में Sundae tea नहीं मिलती है। इसकी कीमत 24.99 डॉलर है यानी यह आपको 1855.99 रुपए की मिलेगी।

Related Articles

Back to top button