मनोरंजन

लाल साड़ी में गजब ढाती हैं टीवी की ये मशहूर अभिनेत्रियां, तस्वीरों पर नजर टिक जाएगी आपकी

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ही टीवी जगत की अभिनेत्रियां भी हमेशा से ही अपनी खूबसूरती, लुक और स्टाइल के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। आजकल के समय में घर-घर के अंदर टीवी सीरियल देखे जाते हैं। टीवी जगत की अभिनेत्रियां बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं। इनकी फैन फॉलोइंग भी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की उन मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आतीं हैं। अगर आप इनकी तस्वीरों को देखेंगे तो आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे।

अनीता हसनंदानी

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी को कौन नहीं जानता। इन्होंने टीवी सीरियल्स में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया है। भारतीय अभिनेत्री अनिता हस्सनंदानी ने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों और टीवी सीरियल में अभिनय किया है। आपको बता दें कि टीवी सीरियल “कभी सौतन कभी सहेली” से अनीता ने अपने अभिनय की शुरुआत की थी, इसके बाद इन्होंने तमिल फिल्म में भी काम किया है। अभिनेत्री अनीता ने बॉलीवुड फिल्म “ताल” से डेब्यू किया था। अभिनेत्री अनीता हसनंदानी के ऊपर लाल साड़ी बहुत खूबसूरत लगती है। जैसा कि आप इस तस्वीर को देख रहें हैं। लाल साड़ी में इनकी खूबसूरती निखर कर सामने आ रही है।

दीपिका सिंह

भारतीय टेलीविजन की दीपिका सिंह एक बेहतरीन खूबसूरत अभिनेत्री हैं। इन्होंने “दीया और बाती हम” सीरियल में काम किया है, जो स्टार प्लस पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक माना जाता है। दीपिका सिंह ने इस शो के साथ ही छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की है। टेलीविजन के जरिए दीपिका सिंह को काफी लोकप्रियता मिली है। ज्यादातर लोग इनको संध्या के नाम से जानते हैं। धारावाहिक “दीया और बाती हम” में इन्होंने संध्या राठी का मुख्य किरदार निभाया है। वैसे दीपिका सिंह लाल रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लगतीं हैं।

हिबा नवाब

टीवी जगत की अभिनेत्री हिबा नवाब के ऊपर वैसे देखा जाए तो हर रंग का कपड़ा बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है, लेकिन लाल साड़ी में यह बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आतीं हैं। आपको बता दें कि टीवी जगत की अभिनेत्री हिबा नवाब ने टीवी सीरियल “जीजाजी छत पर है” में इलायची का किरदार निभाया है।

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी जगत में सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक नाम दिव्यांका त्रिपाठी का आता है। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अभिनय से दर्शकों का बहुत प्यार पाया है। इन्होंने स्टार प्लस के धारावाहिक “ये हैं मोहब्बतें” में इशिता भल्ला के किरदार में दिखाई दी हैं। यह लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत लगतीं हैं।

जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। इन्होंने टीवी शोज में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया है। टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में जेनिफर विंगेट का नाम शामिल है। यह दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। जेनिफर विंगेट की मुस्कान लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आती है और इनके ऊपर लाल साड़ी इनकी खूबसूरती को चार चांद लगा देती है। जैसा कि आप इस तस्वीर को देख रहे हैं। इसमें यह बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button