धार्मिक

अप्रैल माह में गुरु बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धनलाभ, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि 6 अप्रैल 2021 को देव गुरु बृहस्पति ग्रह अपनी नीच राशि मकर से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं और यह इस राशि पर 13 सितंबर तक रहेंगे। उसके बाद वक्री अवस्था में पुनः मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर 20 नवंबर 2021 तक रहने वाले हैं। इसके बाद पुनः मार्गी अवस्था में कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु की राशि परिवर्तन की वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा तो चलिए जानते हैं ये परिवर्तन आपके लिए कैसा साबित होगा।

आइए जानते हैं गुरु का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों को गुरु के गोचर की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। नवविवाहित लोगों के लिए यह गोचर संतान प्राप्ति के लिए बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों का शीघ्र निपटारा हो सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना है। कार्य-व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों को गुरु के गोचर की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। परिवार के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। संतान से संबंधित चिंता से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। हर तरह से सफलता के अच्छे अवसर हाथ लगेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर शुभ साबित होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान से संबंधित सभी चिंता दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। आपको भारी मुनाफा मिलने की संभावना है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। धार्मिक कामों में अधिक धन खर्च हो सकता है। यदि आप कहीं पैसा निवेश कर रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने के योग नजर आ रहे हैं। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोग स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार में सफलता हासिल होगी। आप गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक धन लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यों पर थोड़ा अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर गुरु के गोचर का प्रभाव सामान्य रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर गुरु के गोचर का प्रभाव नकारात्मक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में ना पड़े। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर ठीक-ठाक साबित होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को प्रमोशन के साथ-साथ स्थान परिवर्तन की संभावना है। गाड़ी के प्रयोग में लापरवाही ना करें। घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिससे मानसिक अशांति बनी रहेगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

धनु राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। संतान से संबंधित चिंता कम हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। समाज में नए नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

मकर राशि वाले लोगों को गुरु ग्रह के गोचर की वजह से किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। कार्यालय में आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं इसलिए आपको काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामलों का निपटारा हो सकता है।

मीन राशि वाले लोग अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। अत्यधिक भागदौड़ की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। किसी जरूरी काम में अधिक पैसा खर्च होगा। आपको बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button