बॉलीवुड

बचपन में बेहद क्यूट दिखतीं थीं सोनाक्षी सिन्हा, देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक नाम सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम शामिल है। यह इस समय बॉलीवुड की लीडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री हैं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सलमान सलमान खान की फिल्म “दबंग” से की थी। इस फिल्म के बाद सोनाक्षी के पास कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून को है और यह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के अवसर पर अभिनेत्री की बचपन की तस्वीरें और उनके जीवन से जुड़ी हुई कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताने वाले हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं करोना काल में लॉक डाउन का समय चल रहा है। इसी बीच अभिनेत्री अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं और उनका जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना में हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा के दो भाई हैं, उनके दोनों भाइयों का नाम लव और कुश है। यह दोनों भाई जुड़वा हैं। सोनाक्षी के भाई लव को फिल्म “सदियां” में देखा गया था।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की शुरुआती शिक्षा आर्य विद्या मंदिर से हुई। यहां से अपनी स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने श्रीमति नाथीबाई दामोदर ठाकरसे विमेंस यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। शायद किसी को इस बारे में पता होगा कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पहले एक मशहूर फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं परंतु उनकी किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।

सोनाक्षी सिन्हा ने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाएंगी परंतु उनके जीवन में एक नया मोड़ आया और सलमान खान के पहले कहने पर उन्होंने साल 2010 में फिल्म “दबंग” से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय की लोगों ने खूब तारीफ भी की थी। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला।

सोनाक्षी सिन्हा एक बेहद अच्छी अदाकारा हैं। इनकी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ इनकी खूबसूरती की भी लोग तारीफ करते हैं। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में पर्दे पर एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्मों तक में बेहतरीन काम किया है। सोनाक्षी सिन्हा 34 साल की उम्र में जितनी खूबसूरत नजर आती हैं। बचपन में भी वह उतनी ही खूबसूरत और क्यूट थीं। अगर आप सोनाक्षी सिन्हा की बचपन की तस्वीरें देखेंगे तो उसमें अभिनेत्री गोलू-मोलू और क्यूट सी नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यह अक्सर अपने फैंस के बीच इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने परिवार से बहुत जुड़ी हुई हैं और यह अपने पापा की लाडली भी हैं। सोनाक्षी सिन्हा हमेशा अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी मम्मी पापा को ही देती है। सोनाक्षी सिन्हा बेहद शानदार एक्टिंग करती हैं इसके अलावा सोनाक्षी को कॉस्टयूम डिजाइनिंग और पेंटिंग का भी बहुत शौक है। आपको बता दें कि साल 2005 में आई फिल्म मेरा दिल लेके देखो में कॉस्ट्यूम डिजाइन उन्होंने किए थे।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा अपने फिल्मी करियर में दबंग, राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, हॉलिडे आदि जैसी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के किरदार में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है। आज भी अभिनेत्री के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।

Related Articles

Back to top button