धार्मिक

पूरा विश्व एक साथ करेगा सुंदरकाण्ड का पाठ , 25 लाख लोगों के संग आप भी ऑनलाइन ले सकते हैं हिस्सा

एकल अभियान द्वारा विजयादशमी के दिन भारत से लेकर अमेरिका तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 25 लाख लोगों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। ये पाठ दुनिया के कई सारे देशों में किया जाएगा। झारखंड की राजधानी रांची के आरोग्य भवन में मुख्य कार्यक्रम होगा और बाकी लोग अपने घरों से ही इस पाठ में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि विजयादशमी रविवार 25 अक्टुबर, 2020 को है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अनुषांगिक संगठन द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।

ऑनलाइन के जरिए ले सकते हैं हिस्सा

एकल अभियान के संस्थापक व आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक श्यामजी गुप्त ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि न्यूजीलैंड, कनाडा, हांगकांग, लीबिया, इंग्लैंड सहित कई देशों में रहने वाले कई सारे लोगों ने एकल अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सभी लोग अपने-अपने घरों में पाठ करेंगे। इसके लिए सुबह छह बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। देश-विदेश में ऑनलाइन के विभिन्न माध्यमों यथा फेसबुक, यूट्यूब, वेबसाइट, सुभारती चैनल आदि से इसका सीधा प्रसारण होगा।

पंजीकरण करवान होगा अनिवार्य

श्यामजी गुप्त ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को इन सब चीजों का ज्ञान देना है। बच्चों को अपनी सभ्यता व संस्कृति से अवगत कराना है। जो भी लोग इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। उनको सबसे पहले पंजीकरण करवाना होगा। जो कि forms.gle/TdEEU7sTqbcUsYzy6 लिंक पर जाकर हो जाएगा।

इसका आयोजन अलग-अलग स्थानीय भाषाओं में भी किया जाएगा। दक्षिण भारत के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित लोक भाषाओं में भी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण होगा। विदेश के समय को देखते हुए पाठ का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रखा गया है। ताकि सभी अपनी सुविधानुसार समय चुनकर पाठ कर सकें। ये पहला अवसर होगा जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोग सुंदर कांड का पाठ करेंगे। इस उपलब्धि को गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉडर्स में दर्ज कराने के लिए  संपर्क भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button