बॉलीवुड

पाकिस्तानी पति ने रीना रॉय को तलाक देकर निकाल दिया था घर से, शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी दिलाई थी वापस

बॉलीवुड इंडस्ट्री से रोजाना ही कोई ना कोई नई ताजा खबर सुनने को मिल ही जाती है। कभी किसी का रिश्ता जुड़ने की खबर आती है तो कभी किसी के रिश्ते की टूटने की खबर सुर्खियों में बनी रहती है। वैसे देखा जाए तो हिंदी सिनेमा जगत में ऐसी बहुत सी जोड़ियां हैं जिनको पर्दे पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इन जोड़ियों को फैंस का बहुत प्यार भी मिला। अक्सर देखा गया है कि उन जोड़ियों ने असल जिंदगी में भी फ़ैंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है और उनके अफेयर के चर्चे खूब सुर्खियों में छाए रहे हैं।

पर्दे पर तो यह जोड़ियां चर्चा का विषय बनी रही हैं परंतु पर्दे के पीछे भी उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। इन्हीं जोड़ियों में से एक बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा रीना रॉय की जोड़ी है। एक समय ऐसा था जब रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा का रिश्ता खूब सुर्खियों में छाया हुआ था। सिनेमा प्रेमियों को रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी आज भी पसंद आती है।

70 और 80 के दशक की शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की मशहूर जोड़ी के किस्से आए दिन अखबारों की सुर्खियों में बनी रहती थी। फिल्मों में काम करते-करते इन दोनों के बीच की नजदीकियां भी बढ़ने लगी और दोनों के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में तेजी से होने लगे थे और धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा था। फैंस को ऐसा भी लगने लगा कि इनकी रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ में भी बदलेगी परंतु इन दोनों की शादी नहीं हो पाई। दोनों ने ही अलग-अलग शख्स से शादी की है।

आपको बता दें कि इस साल 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी कर ली थी जिसके बाद रीना रॉय की जिंदगी में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान आए। दोनों ने 80 के दशक में विवाह कर लिया था। शादी के बाद अभिनेत्री रीना रॉय पाकिस्तान चली गई थीं। बाद ने रीना रॉय ने एक बेटी बेटी जन्नत (अब सनम) को जन्म दिया परंतु कुछ साल बाद रीना रॉय की शादी का रिश्ता खराब होने लगा और मोहसिन ने उन्हें तलाक देकर घर से निकाल दिया था। इतना ही नहीं बल्कि रीना रॉय को उनकी बेटी की कस्टडी भी नहीं मिली थी। अभिनेत्री ने बहुत कोशिश की परंतु बेटी की कस्टडी उनको नहीं मिल पाई। इस मुश्किल घड़ी में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय की सहायता के लिए सामने आए थे।

आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल जियाउल हक की बेटी के अच्छे दोस्त थे, जिसकी वजह से शत्रुघ्न सिन्हा अपने दोस्त के घर आते जाते रहते थे और इसी बीच जब शत्रुघ्न सिन्हा को अभिनेत्री रीना रॉय की पर्सनल लाइफ में चल रही परेशानियों के बारे में पता लगा तो वह तुरंत ही रीना रॉय की सहायता के लिए सामने आ गए। तब उन्होंने रीना रॉय को उनकी बेटी की कस्टडी दिलाने के लिए जियाउल हक से बात की थी और उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा की बात मानते हुए सनम की कस्टडी रीना रॉय को सौंप दी।

आपको बता दें कि जब पूनम से शत्रुघ्न सिन्हा की शादी हो गई तो उसके बाद भी रीना रॉय से शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती पर कई सवाल उठाए गए थे। जिनके जवाब में उन्होंने एक बार कहा था कि लोगों को इससे क्या एतराज है। एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने यह कहा था कि “आखिरी समय तक मैं चाहता था कि अपना फैसला बदल दूँ। शादी बॉम्बे में थी और मैं लंदन में था। मैंने इंडिया आने वाली आखिरी फ्लाइट पकड़ी थी। मैं रात में घर पहुंचा। उसी वक्त शादी थी। पूनम को उस वक्त लगा कि शायद मैं शादी से पीछे हटने वाला हूं। पूनम हमेशा से मेरे लिए अच्छी रहीं।”

Related Articles

Back to top button