धार्मिक

इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती, शनि जयंती पर करें ये उपाय। अशुभ प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

शनि देव न्याय के देवता हैं। यह मनुष्य के कर्मों के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे काम करता है तो उसको शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है परंतु जो लोग हमेशा गलत काम करते हैं उनको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव की चाल बहुत ही धीमी मानी गई है। यह एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं, जिसकी वजह से शनि की ढैया या साढ़ेसाती लगती है।

आपको बता दें कि इस समय के दौरान शनि देवता स्वयं की राशि मकर में वक्री हैं और कुंभ, धनु और मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है। अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है तो इसके कारण पारिवारिक जीवन, आर्थिक क्षेत्र और कार्य क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में कुछ उपाय करके शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।

आपको बता दें कि 10 जून 2021 को शनि जयंती पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन शनि देवता का जन्म हुआ था। हर वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माना गया है। अगर इस दिन विधि-विधान पूर्वक शनि देवता की पूजा अर्चना की जाए तो इससे भगवान का आशीर्वाद मिलता है। इतना ही नहीं बल्कि जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं, उनसे भी छुटकारा प्राप्त हो जाता है। अगर आप शनि जयंती के दिन कुछ उपाय करते हैं तो इससे शनि की साढ़ेसाती के अशुभ प्रभावों से बच सकते हैं।

शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें दान

धार्मिक शास्त्रों में अमावस्या तिथि पर स्नान और दान का बहुत महत्व माना गया है। अगर व्यक्ति इस पावन दिन दान करता है तो इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है। अगर आप इस बार ज्येष्ठ अमावस्या यानी शनि जयंती के दिन दान करते हैं तो इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है परंतु आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि शनिदेव की कृपा उन्हीं लोगों पर रहती है जो नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों की सेवा और दान करते हैं। इसलिए आप कोई भी चीज दान कर रहे हैं तो निस्वार्थ भाव से करें। इससे आपको लाभ जरूर मिलेगा।

शनि चालीसा का करें पाठ

अगर आप शनि जयंती पर शनि देवता को प्रसन्न करना चाहते हैं और शनि की साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इसके लिए शनि चालीसा का पाठ जरूर करें। आप घर में या फिर किसी पीपल के पेड़ के नीचे शांति के साथ शनि चालीसा का पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको शनि के अशुभ प्रभाव से छुटकारा प्राप्त होगा।

शनि जयंती पर इन मंत्रों का जाप करने से अशुभ प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

यदि आप शनि जयंती पर न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ फलदाई माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती, ढैया या फिर शनि का अशुभ प्रभाव है तो ऐसी स्थिति में शनि के निम्नलिखित मंत्रों का जाप कर सकते हैं-

ॐ शं शनैश्चराय नम:”
ॐ निलांजन समाभासम रविपुत्रम यमाग्रजंम। 
छायामार्तंड संभूतम तमः नमामि शनेश्चरम।।

Related Articles

Back to top button