धार्मिक

शादीशुदा महिलाएं श्रृंगार के समय ना करें ये गलतियां अन्यथा पति पर आ सकती है मुसीबत

हर किसी इंसान की शादी जरूर होती है। लड़का और लड़की दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। विशेष रूप से लड़कियां अपनी शादी को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्सुक नजर आती हैं। जब लड़की की शादी हो जाती है तो उसके बाद वह श्रृंगार जरूर करती है। ऐसा माना जाता है कि अगर महिलाएं श्रृंगार करें तो इसकी वजह से पति की आयु बढ़ती है। इतना ही नहीं बल्कि शादीशुदा जिंदगी में खुशियां भी बनी रहती हैं। इसी वजह से शादी होने के बाद हर महिला को रोजाना श्रृंगार करने की सलाह दी जाती है।

वैसे देखा जाए तो महिलाओं को सजना-संवरना बहुत पसंद होता है परंतु कई बार श्रृंगार करते हुए महिलाएं जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जो उनके पति पर भारी पड़ती हैं। जी हां, अगर श्रृंगार करते समय इन गलतियों को किया जाए तो इसके कारण पति की आयु कम हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि शादीशुदा जिंदगी में भी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से महिलाओं को श्रृंगार करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

महिलाओं को श्रृंगार करते समय नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

महिलाएं बिना स्नान किए ना करें यह काम

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं महिलाओं के लिए मंगलसूत्र और सिंदूर बहुत जरूरी चीज मानी जाती है। शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र मिलता है किस श्रृंगार की चीजों में सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी मंगलसूत्र और सिंदूर है। इसी वजह से सभी महिलाओं को इसका सम्मान करना चाहिए। आप कभी भी बिना नहाए सिंदूर धारण ना करें और ना ही मंगलसूत्र पहने। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से पति के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि तरक्की पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

स्थान पर रखें मंगलसूत्र

अक्सर देखा गया है कि कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वह अपना मंगलसूत्र उतार के इधर-उधर कहीं भी रख देती हैं परंतु यह ठीक नहीं माना गया है। शास्त्रों में इस बात का जिक्र मिलता है कि मंगलसूत्र सुहाग की सबसे अमूल्य निशानी होती है इसलिए आप उतारने के बाद इसको कहीं भी इधर उधर ना रखें बल्कि स्थान पर मंगलसूत्र रखना चाहिए।

चूड़ियां ना दें किसी को

महिलाएं भूलकर भी अपनी चूड़ियां किसी को भी ना दें क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसके कारण शादीशुदा संबंधों पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। अगर महिलाएं चूड़ियां बांटती है तो इसकी वजह से पति का प्यार भी बट जाता है। अगर आप चूड़ियां देना चाहती हैं तो नई चूड़ियां दान कर सकती हैं। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि किसी किसी विधवा महिला को लाल रंग की या फिर पीले रंग के साड़ी मत दीजिए। इससे आपके संबंधों में दिक्कत आने की संभावना रहती है।

सिंदूर ना बांटें

अक्सर देखा गया है कि जहां पर एक साथ कई महिलाएं इक्कट्ठी होती हैं वह श्रृंगार करते समय एक-दूसरे की सिंदूरदानी में से सिंदूर लगा लेती हैं परंतु यह शुभ नहीं माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस गलती की वजह से सुहाग बट जाता है। इतना ही नहीं बल्कि यह पति के अपमान के समान भी माना गया है।

अगर कोई गहना टूट जाए तो करें यह काम

अक्सर देखा गया है कि श्रृंगार करते समय जब महिलाएं गहने पहनती हैं तो उस दौरान कोई ना कोई गहना टूट जाता है। वैसे गहना टूटना अच्छा नहीं माना जाता है परंतु अगर गहना टूट भी गया है तो आप उसको संभाल कर सुरक्षित स्थान पर रख दीजिए और समय मिलते ही तुरंत उसको ठीक करवा लें। अगर टूटे हुए गहने को आप इधर-उधर रखती हैं तो इसकी वजह से पति के प्यार में कमी आने लगती है।

पैरों की बिछिया

सुहागिन महिलाओं को कभी भी अपने पैर खाली नहीं रखने चाहिए। आप अपने पैर में कम से कम एक बिछिया जरूर पहने। ऐसा माना जाता है कि अगर खाली पैर महिलाएं रखती हैं तो इसके कारण पति के साथ संबंध खराब होने लगते हैं। इतना ही नहीं बल्कि दुर्भाग्य भी जीवन पर मंडराने लगता है।

Related Articles

Back to top button