अजब ग़जबविशेष

PHOTOS: इस राज्य में रहता है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार, एक आदमी की 38 पत्नियां, 89 बच्चे

हमारे भारत देश में एक से बढ़कर एक आश्चर्यचकित कर देने वाली चीजें देखने को मिलती है। बस चीजें ही नहीं बल्कि यहां पर ऐसे बहुत से लोग भी मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद अक्सर लोग सोच विचार में पड़ जाते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने किसी न किसी काम को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हमारे भारत देश के लोग पारिवारिक रिश्तो को बहुत अधिक महत्व देते हैं। भारत संस्कारों वाला देश माना जाता है, अपने संस्कार के लिए ही भारत दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

भारत देश में ज्यादातर सभी लोग जॉइंट फैमिली के साथ रहना पसंद करते हैं लेकिन आज हम आपको मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास बख्तवांग गांव में रहने वाले दुनिया के सबसे बड़े परिवार के बारे में बताने वाले हैं। वैसे आप जरा सोचिए कि एक जॉइंट फैमिली में कितने लोग हो सकते हैं? आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े जिस परिवार के बारे में बताने वाले हैं उस परिवार के मुखिया की 38 पत्नियां, 89 बच्चे हैं।

आप सभी लोग इतने बड़े परिवार के बारे में जानकर आश्चर्य में जरूर पड़ गए होंगे परंतु आपको यह जानकर और अधिक हैरानी होगी कि हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने वाले हैं उनकी 38 पत्नियां और 89 बच्चों के अलावा उनकी पुत्रवधू और पोती-पोतियां भी शामिल हैं।

जी हां, हम आपको जिसके बारे में बता रहे हैं वह दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोना चाना है, जिनका 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया और वह अपने पीछे एक बड़ा-परिवार रोते बिलखते छोड़ गए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट के माध्यम से जिओना चाना के निधन की जानकारी दी थी। सीएम ने ट्वीट करते हुए यह लिखा था कि “मिजोरम और बख्तवांग तेलंगनुमा में उनका गांव परिवार के कारण राज्य में पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बन गया था।” जियोना के निधन पर सीएम जोरमथांगा ने शोक संवेदना व्यक्त की थी। जिओना के निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Reuters के अनुसार, जिओना की पत्नी, बच्चे और उनके सभी बच्चे एक ही इमारत की छत के नीचे अलग-अलग कमरों में रहते हैं। उनका परिवार चार मंजिका इमारत बख्तवांग गांव में एक 100 कमरों वाले बड़े घर में रहता है। जिओना चाना पेशे से बढ़ई थे। वहीं इस बड़े परिवार की महिलाएं खेती-बाड़ी करती हैं और घर चलाने में योगदान देती हैं।

जिओना की सबसे बड़ी पत्नी घर के सभी सदस्य के कार्यों का बंटवारा करने के साथ ही कामकाज पर भी नजर रखने का कार्य करती हैं। पत्नियां बारी-बारी से खाना बनाती हैं और उनकी बेटियां घर की साफ सफाई जैसे काम करती हैं।

अगर हम जिओना के घर के पुरुषों की बात करें तो वह खेती और पशुओं की देखभाल जैसे बाहरी कार्य की जिम्मेदारी संभालते हैं। दुनिया के इस सबसे बड़े परिवार में 167 सदस्य हैं, जिनके लिए खाने में एक दिन में लगभग 91 किलोग्राम चावल और 59 किलोग्राम से अधिक आलू की खपत होती है। एक आम परिवार में जितना राशन 2 महीने में चलता है, इस परिवार की भूख मिटाने के लिए हर दिन उतना राशन खर्च हो जाता है।

जब जिओना की उम्र 17 वर्ष की थी तब उनकी पहली शादी हो गई थी। उनकी पहली पत्नी उम्र में उनसे 3 वर्ष बड़ी थी। जिओना एक स्थानीय ईसाई धार्मिक संप्रदाय के प्रमुख थे, जिन्हें “चाना” कहा जाता है। जिओना के परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं। इतना लंबा परिवार होने की वजह से वह मिजोरम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।

Related Articles

Back to top button