धार्मिक

इन 5 राशियों के घर होगी खुशियों की बारिश, शुक्रदेव रहेंगे मेहरबान, देंगे बड़ा धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति का हमारी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। 5 दिसंबर को शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने जा रहा है। इसका 5 राशियों को बड़ा लाभ होगा। इनके किस्मत के तारे बदल जाएंगे। लाइफ में एक के बाद एक कई सारे लाभ होंगे। तो चलिए जानते हैं कि ये लक्की रशियां कौन सी हैं।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को शुक्र के गोचर का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले सफल होंगे। विवाह के योग बन सकते हैं। पुराने अटके काम पूरे होंगे। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। समाज में इज्जत बढ़ेगी। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में लाभ होगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। विदेश यात्रा हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को शुक्र के गोचर का बड़ा लाभ देखने को मिलेगा। इनकी धन की आवक बढ़ जाएगी। पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। यदि कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। भगवान में आस्था बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। संतान की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा उन्हें दिसंबर माह में अच्छा रिश्ता मिल सकता है। माता पिता से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। पति और पत्नी के रिश्ते सुधर सकते हैं। छात्रों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा होने वाला है। मेहनत का उचित फल मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक भी शुक्र के गोचर का पूरा लाभ उठाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा। वहीं सरकार नौकरी के लिए ट्राय कर रहे लोगों की निकल पड़ेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में ग्राहकी बढ़ सकती है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है।

मकर राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों के सभी दुख दूर कर देगा। शत्रु इनके सामने हार मानने को मजबूर हो जाएंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। भाग्य आपका साथ देगा। अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में आएंगे। नए मित्र बनेंगे। जॉब के सिलसिले में स्थान परिवर्तन हो सकता है। लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। सभी आपसे प्रेम करेंगे।

Related Articles

Back to top button