धार्मिक

Rashifal 07 June 2021: इन 3 राशि वालों पर महादेव रहेंगे मेहरबान, किस्मत के सहारे होगा बड़ा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 7 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज विद्यार्थियों को कठिन विषय पर फोकस करना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। साझेदारी में कोई भी नया व्यापार शुरू करने से बचना होगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। पेट से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान पर थोड़ा ध्यान रखना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। शत्रु पक्ष आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सफलता के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। प्रमोशन मिलने के योग हैं। खास लोगों से बातचीत आगे बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। पारिवारिक माहौल की वजह से आपका मन काफी खुश रहने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। दूसरों के साथ आप मधुर व्यवहार बनाकर रखें। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। गुप्त शत्रु आपकी योजनाएं बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। मानसिक तनाव कम होगा। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कहीं भी पूंजी लगाने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी ठीक नजर आ रहा है। ज्यादा से ज्यादा वक्त परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे। मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज किसी पुरानी बात को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं, जिसका समाधान आप अपनी बुद्धिमानी से करें। जीवनसाथी की सोच को समझने की कोशिश कीजिए। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपनी चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा इसकी वजह से परेशानी बढ़ सकती है। संतान की मदद से सुख की प्राप्ति होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भगवान के दर्शन करने से मन की शांति मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जरूरी योजनाओं में कामयाबी मिलने के योग है। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। किस्मत बुलंद रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी प्रेमिका मुलाकात कर सकते हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जरूरी कामों में दोस्तों की सहायता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए आप उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने ऊपर गुस्से को हावी मत होने दीजिए अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मनोरंजन भरा व्यतीत होगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। आप दिन का पूरा आनंद लेने वाले हैं। कामकाज में सफलता हासिल होगी। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। आप अपनी चतुराई का इस्तेमाल करते हुए कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार वालों के बीच आपसी मेलजोल बेहतर होंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी। दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक मुनाफा मिलने के प्रबल योग हैं। आपका मन खुश रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे। कठिन से कठिन कार्य आप आसानी से पूरा कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button