धार्मिक

22 फरवरी मंगल करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों को होगी हानि, किसको मिलेगा शुभ फल

22 फरवरी 2021 को मंगल ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं और यह इस राशि में 13 अप्रैल तक रहेंगे। आपको बता दें कि मंगल ग्रह सभी ग्रहों के सेनापति कहे जाते हैं और मंगल मेष राशि और वृषभ राशि के स्वामी माने जाते हैं। मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर इसका कुछ ना कुछ असर देखने को मिलेगा। आखिर किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किसको अपने जीवन में नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में….

आइए जानते हैं मंगल की राशि परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मेष राशि वाले लोगों को मंगल देव की राशि परिवर्तन की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलेगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। सफलता के नए अवसर हाथ लग सकते हैं। कैरियर में आप लगातार आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पारिवारिक माहौल सुख-शांति पूर्वक रहने वाला है।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह की राशि परिवर्तन शुभ साबित होगी। सफलता के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कोई नई संपत्ति या घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। विद्यार्थियों का समय बेहतरीन रहेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। शत्रु पक्ष परास्त होंगे।

धनु राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत बनेंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि वाले लोगों के लिए मंगल की राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगी। आर्थिक क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। सही दिशा में मेहनत करने से सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। लेनदेन के कामों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कठिन मेहनत करने के बाद आपको सफलता हासिल होगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ विवाद और मनमुटाव बढ़ने की आशंका नजर आ रही है।

मिथुन राशि वाले लोगों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से जीवन में कई परेशानियां देखनी पड़ सकती है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए।

कन्या राशि वाले लोगों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से मिलाजुला फल मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। विदेशी कंपनी में नौकरी के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। सरकारी कामकाज में दिक्कत उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा किसी के साथ विवाद की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े और विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी परंतु अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आर्थिक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिश्ते बिगड़ने की संभावना है इसलिए आप सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार में आप कोई नई योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यालय में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। आप अपनी नौकरी बदलने की भी कोशिश कर सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

मकर राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। नौकरी करने वाले लोग किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव आ सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से हानि का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। वैसे नया घर या वाहन खरीदने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button