धार्मिक

10 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, ये 4 राशि वाले रहें संभलकर, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण जेष्ठ मास की अमावस्या तिथि को लगने वाला है। आपको बता दें कि 10 जून गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इसी दिन जेष्ठ भावुका अमावस्या और शनि जयंती भी है। सूर्य ग्रहण वाले दिन धृति और शूल योग का निर्माण हो रहा है। हिंदू धर्म में इस बात का जिक्र किया गया है कि ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर ग्रहण लगता है तो इसके कारण सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सूर्य ग्रहण की वजह से किन राशियों पर ग्रहण का नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि वृषभ राशि, मिथुन राशि, तुला राशि और मकर राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक असर पड़ेगा। बता दें सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में ही लगने जा रहा है। इसी वजह से सबसे ज्यादा असर इस राशि वालों पर पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं ग्रहण के प्रभाव से इन राशि वालों को किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है उनके ऊपर सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। सोच समझकर ही लेन-देन या खर्च कीजिए अन्यथा आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपको ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि है उनके ऊपर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस राशि वाले लोगों को व्यापार में नुकसान होने की आशंका है। आपको किसी तरह की आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। ग्रहण के दौरान आपको लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त कामकाज में कठिन मेहनत करने के बाद ही आपको सफलता हासिल हो सकती है।

तुला राशि

जिन लोगों की तुला राशि है उनको सूर्य ग्रहण की वजह से जीवन में बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का समय कठिन रहेगा। कार्यालय में किसी के साथ कहासुनी होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रहण के दौरान आपको अपना मन शांत रखना होगा क्योंकि मन में अशांति उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है।

मकर राशि

जिन लोगों की मकर राशि है उनके स्वास्थ्य पर यह सूर्य ग्रहण असर डालने वाला है इसलिए सेहत का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार को लेकर काफी सतर्क रहें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान आप कोई भी नया कार्य मत कीजिए।

Related Articles

Back to top button