विशेष

दसवीं की छात्र आंचल को बनाया गया थानेदार, एक दिन में हल किया भाइयों का विवाद

उत्तर प्रदेश सरकार ने इन दिनों अपने राज्य में ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम चलाया हुआ है। इस कार्यक्रम की मदद छात्रों की मदद की जा रही है और उनके अदंर आत्मविश्वास पैदा किया जा रहा है। दसवीं की छात्रा आंचल को ‘मिशन शक्ति’ के तहत एक दिन के लिए थानेदार बनाया गया। थानेदार बनकर आंचल ने एक केस को हल भी किया। बताया जा रहा है कि आंचल ने रविवार को दो भाइयों के बीच समझौता कराकर उनका विवाद सुलझा दिया। जिसके लिए आंचल की काफी तारीफ की जा रही है।

आंचल को रविवार को पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने जिले के पांच थानों की कमान सौंपी थी। जिसके बाद आंचल ने पुलिस की तरह काम किया। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन मिश्र ने बताया कि महिलाओं एवं बलिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए मिशन शक्ति का शुरू किया गया। रविवार सुबह गजाधरपुर के एक विद्यालय में पढ़ने वाली आंचल को फखरपुर थाने का एक दिन का प्रभार सौंपा गया था।

रविवार सुबह आंचल पुलिस की तरह तैयार होकर थाने आई जहां पर उसे काम सौंपा गया। आंचल के सामने दो भाइयों के विवाद होने का केस आया। जिसे इन्होंने अच्छे से हल किया। दरअसल फखरपुर थाना क्षेत्र के दुजईपुरवा गांव के दो सगे भाइयों के बीच बंटवारे के बाद विवाद हो गया था और इन्होंने पानी की टंकी को बंद कर दिया था। आंचल ने मौके पर जाकर इस विवाद को हल किया। विवाद सुलझाने के लिए आंचल पुलिस की टीम के साथ इनके घर गई और इन दोनों भाइयों को समझाया और एक ही टंकी से पानी लेने पर राजी कर लिया।

आंचल की तरह ही खैरीघाट थाने में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने छात्रा मानसी तिवारी को भी एक दिन के पुलिस थाने की जिम्मेदारी सौंपी। मानसी तिवारी ने अच्छे से अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा देहात कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने 11वीं की छात्रा उमा सिंह को थाने का कार्यभार एक दिन के लिए सौंपा।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से रू ब रू कराने के लिए पुलिस ये सब कर रही है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जिले के थानों में छात्राओं को थानेदार बनाने की मुहिम शुरू की गई है। पहले दिन पांच थानों, कोतवाली देहात में 11 वीं की छात्रा उमा सिंह, नानपारा में 10 वीं की छात्रा ईरा फातिमा, खैरीघाट में 12 वीं की छात्रा मानसी तिवारी, पयागपुर में 12वीं की तनिष्का सिंह एवं फखरपुर में दसवीं की छात्रा आंचल ने थानों का प्रभार सौंपा किया।

जिलाधिकारी शंभू कुमार ने इस मिशन के बारे में कहा कि बहुत सी बेटियां कई कारणों से आगे नहीं बढ़ पाती हैं। ऐसे में सरकार का ये मिशन काफी अच्छा है और इसके मदद से बेटियों की मदद की जा रही है।

आपको बता दें कि पिछले माह नवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत की थी और ये मिशन शारदीय नवरात्रि से वासंतिक नवरात्रि तक चलने वाला है। इस मिशन के तहत कई सारी लड़कियों को थाने का काम एक दिन के लिए सौंपा जा चुका है। जबकि अभी कई लड़कियों को ये जिम्मेदारी सौंपी जानी बाकी है।

Related Articles

Back to top button