धार्मिक

भूलकर भी न करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां, अन्यथा धन की होगी हानि, मां लक्ष्मी छोड़ देंगी साथ

अक्सर व्यक्ति अपने जीवन की परेशानियों को लेकर काफी दुखी रहता है। हर व्यक्ति अपने जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने की हर संभव कोशिश करता है परंतु उसको सफलता नहीं मिल पाती है। जब व्यक्ति बहुत ज्यादा परेशान हो जाता है तो वह किसी ना किसी तरीके से अपनी समस्या का हल निकालने में जुट जाता है जिसके लिए कुछ लोग बहुत से उपाय भी करते हैं परंतु जीवन में आने वाली समस्याओं के पीछे कहीं ना कहीं जिम्मेदार हम खुद होते हैं, जिसके कारण हमें कई प्रकार से कष्ट मिलने लगते हैं।

आपको बता दें कि वास्तुशास्त्र एक ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति के जीवन की बहुत सी परेशानियों का समाधान कर सकता है। जी हां, वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज और उसे रखने के सही तरीके के बारे में जिक्र किया गया है। अगर आपके घर का वास्तु ठीक है तो इसकी वजह से आपको अपने जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में रहने वाले सदस्यों को तरक्की मिलेगी।

वास्तु शास्त्र में घर की सफाई सफाई करने वाली झाड़ू को भी खास महत्व दिया गया है क्योंकि झाड़ू धन की देवी माता लक्ष्मी जी का प्रतीक मानी जाती है। झाडू की पूजा लोग दीपावली पर करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहे तो आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए झाडू से जुड़े हुए नियमों का पालन करना बहुत ही आवश्यक है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू से जुड़े हुए खास नियम

1. वास्तु शास्त्र में नई झाड़ू खरीदने या फिर झाड़ू को रखने और उपयोग करने से जुड़े हुए सभी प्रकार के तरीके बताए गए हैं। अगर आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा दिन शनिवार माना जाता है और आप इसी दिन से झाड़ू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप कोशिश कीजिए कि कृष्ण पक्ष के शनिवार को नई झाड़ू खरीदें, ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है।

2. आपको बता दें कि झाड़ू धन की देवी माता लक्ष्मी जी का प्रतीक माना गया है। अगर गलती से भी आपसे कुछ भूल हो जाती है तो इसके कारण माता लक्ष्मी जी नाराज हो सकती हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप झाड़ू को गलती से भी कभी पैर ना लगाएं अन्यथा इससे माता लक्ष्मी जी का अपमान होता है। इतना ही नहीं बल्कि इसके कारण आपको अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

3. आप इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू कभी भी खड़ी करके नहीं रखनी चाहिए अन्यथा इसके कारण घर में दरिद्रता आने लगती है। आप झाड़ू को हमेशा जमीन पर लेटा कर रखें।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की झाड़ू को हमेशा धन की तरह छुपा कर रखना चाहिए। आप कभी भी झाड़ू को खुले में ना रखें। झाड़ू ऐसी जगह पर रखें जहां पर किसी की भी नजर ना जाए।

5. अगर आपके घर में रखी झाड़ू पुरानी हो गई है या फिर टूट गई है तो आप उसको घर में ना रखें उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दीजिए अन्यथा इसके कारण घर पर कई प्रकार की मुसीबतें आने लगती हैं।

6. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि किचन में झाड़ू और पोछा को ना रखें अन्यथा इसके कारण घर में अन्न की कमी होने लगती है। इसके अतिरिक्त इन दोनों का संबंध गंदगी से होता है इसी वजह से खाना बनाने के स्थान पर इन्हें भूलकर भी ना रखें अन्यथा इसके कारण घर में रहने वाले लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है।

7. वास्तु शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि झाड़ू को कभी भी अलमारी या तिजोरी जिसमें आप पैसे और कीमती सामान रखते हैं उससे सटाकर ना रखें और ना ही आप इसके पीछे झाडू रखें अन्यथा इसकी वजह से धन हानि का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button