धार्मिक

राशिफल 25 जुलाई: आज इन 6 राशियों के दुख हर लेंगे भगवान शिव, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

आज हम आपको सोमवार 25 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम में बिगड़ने की आशंका है। कोर्ट कचहरी के मामलों में विलंब होने की संभावना नजर आ रही है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वो आपको धोखा दे सकता है। घर परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवारवालों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई बड़ी चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। करीबी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आज किस्मत आपके ऊपर मेहरबान रहेगी, जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें कामयाबी निश्चित रूप से प्राप्त होगी। प्रेमियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा, आपको अपने साथी के साथ रोमांटिक पर व्यतीत करने का मौका मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्कों से फायदा हो सकता है। आप अपने अधूरे कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने काम के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अधिक भागदौड़ और मेहनत करने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बैंक से जुड़े हुए लेनदेन में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावना को समझेगा। व्यापार में अच्छा धन कमाने का मौका मिल सकता है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। बिजनेस करने वाले लोगों को काफी संभलकर काम करने की जरूरत है अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अचानक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आप कोई भी जोखिम उठाने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज जरूरी फैसले लेने से बचना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों की मदद से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आपकी कमाई अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार के साथ मजेदार समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन परेशान होगा। सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी और प्रभाव क्षेत्र में आपका विस्तार होगा। शाम के समय आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक कमाई के नए स्रोत बढ़ेंगे। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है, बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन पर ध्यान देना होगा। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बढ़ेंगी। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विदेश में जाकर नौकरी करने वाले लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button