समाचार

2 बच्चों को लेकर मंडप पहुंची प्रेमिका, दूल्हा निकला उसका भी बाप, फेंका ऐसा जाल खुद ही फंस गई

शादी सिर्फ पति और पत्नी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए बड़ा ही खास और अहम दिन होता है। एक तरह से इस शादी से पूरे परिवार की इज्जत जुड़ी रहती है। इसमें समाज के सभी लोग शामिल होते हैं। ऐसे में सभी की कोशिश यही होती है कि ये शादी बहुत ही अच्छे ढंग से निपट जाए। इसमें कोई भी बाधा ना आए। लेकिन जरा सोचिए क्या होगा जब शादी के मंडप में एक महिला दो बच्चों के साथ घुस आए और कहे कि ये दूल्हा मेरा प्रेमी है।

2 बच्चों को लेकर मंडप में घुसी दूल्हे की प्रेमिका

यकीनन ये सीन आपको किसी फिल्म या टीवी सीरियल की याद दिला देगा। लेकिन ऐसा जब हकीकत में किसी के साथ हो जाए तो उसकी सिट्टी पीट्टी गुल हो जाएगी। वह बहुत घबरा जाएगा। लड़के वाले डर जाएंगे तो लड़की वाले हैरान रह जाएंगे। अब ऐसा ही कुछ पंजाब के मोहाली में हाल ही में देखने को मिला है। यहां दो बच्चों की माँ शादी के मंडप में घुस आई और फिर जो हंगामा हुआ वह देखने लायक था।

शादी में हंगामा करने वाली महिला मूल रूप से पटियाला की रहने वाली है। लेकिन उसके प्रेमी की शादी मोहाली में हो रही थी। इसलिए उसे जैसे ही इस बात की भनक लगी वह सीधा दोनों बच्चों को लेकर मोहाली आ गई। यहां उसने शादी के मंडप में पूरी फिल्म एंट्री की। महिला ने मंडप में दावा किया कि ये जो शख्स दूल्हा बना है वह मेरा प्रेमी है। हम दोनों आठ साल साथ में रहे हैं।

महिला का यह दावा सुनकर वहाँ मौजूद मेहमान और दुल्हन हक्के-बक्के रह जाते हैं। किसी को यकीन नहीं होता है कि दूल्हा ऐसा भी कुछ कर सकता है। महिला ने सभी को बताया कि दूल्हा उससे शादी करने वाला था। उसने वादा भी किया था। लेकिन फिर अंतिम समय पर धोखा दे दिया। और अब दूसरी शादी करने जा रहा है। वह ये शादी नहीं होने देगी।

दूल्हे ने जो किया उससे आया कहानी में ट्विस्ट

दूसरी तरफ दूल्हे ने अपनी सफाई में जो कहा उससे कहानी में एक नया ही मौड़ आ गया। उसने बताया कि हां यह महिला उसकी प्रेमिका हुआ करती थी। वह उससे शादी करने को भी राजी था। लेकिन धोखा उसने नहीं, बल्कि महिला ने दिया है। वह अपने दोनों बच्चों को लेकर पहले पति संग अलग रह रही थी। उसने उसे तलाक नहीं दिया था। मैंने उससे शादी की बात की लेकिन फिर भी वह तलाक को राजी नहीं हुआ।

इस हंगामे के बाद दूल्हे की शादी टूट गई। दुल्हन वाले अपनी बिटिया को ले गए। वह इस प्रेम कहानी में अपनी बेटी को नहीं पीसने देना चाहते थे। वहीं यह मामला पुलिस तक भी आ पहुंचा। फिलहाल वह इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button