अजब ग़जब

दूल्हे के नशेड़ी दोस्तों ने स्टेज पर मचाया उत्पात तो दुल्हन ने बिना फेरे के लौटा दी बारात

उत्तर प्रदेश के बरेली में धूमधाम से चल रही शादी के बीच एक ऐसा हंगामा हुआ जिसके चलते शादी टूट गई और बारातियों को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। बरेली की यह शादी क्षेत्र में काफी चर्चा में है और शादी के टूटने का कारण बारातियों द्वारा शराब पीकर हंगामा करना बताया जा रहा है।

दरअसल, मीरगंज में रहने वाली लड़की की शादी रामपुर के गांव कल्याणपुर निवासी युवक से होने जा रही थी। ऐसे में बीते शनिवार रात धूमधाम से शादी की तैयारी हो रही थी, वहीं कई सारे मेहमान शादी में शामिल हुए। इसके बाद बड़े ही शान से बारात आई और यहां तक की वरमाला भी खुशी-खुशी हो गई। इसके बाद दूल्हा दुल्हन के साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका आया तो कई बाराती एक साथ फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर चढ़ गए और अलग अलग ढंग से तस्वीरें खिंचवाने लगे।

bareilly news

दूल्हा-दुल्हन को परेशान होते देख व्यवस्था संभाल रहे एक युवक ने टोका तो मामला बहुत ज्यादा बढ़ गया। हालांकि फिर भी जैसे-तैसे मामला शांत कराया गया। फिर वरमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन खाना खाने बैठे, तब भी कई सारे नशेड़ी बाराती दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने की मांग करने लगे।

कुछ देर तक तो लड़की पक्ष वालों ने बारातियों की यह बात सही लेकिन फिर उन्हें फोटो के लिए मना कर दिया गया। लड़की वालों ने कहा कि, कम से कम दुल्हन को खाना तो ठीक से खा लेने दीजिए बाद में फोटो क्लिक हो जाएंगे। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हो गया। यह सब देखकर दुल्हन ने बारातियों को रोका लेकिन फिर भी हंगामा होता रहा। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई।

bareilly news

इतना ही नहीं बल्कि मामला इतना बढ़ने लगा कि दोनों ही पक्ष एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाने लगे और अपमानित करने वाले आरोप लगाने लगे। इसी बीच दुल्हन ने अपने परिवार वालों को कह दिया कि उसे शादी नहीं करनी। दुल्हन ने यह कहते हुए साफ इंकार कर दिया कि दूल्हे के रिश्तेदार ऐसा व्यवहार कर रहे हैं तो वह ऐसे परिवार में शादी नहीं करेगी। वरमाला के बाद फेरे नहीं हुए और बीच में ही लड़की ने अपनी शादी तोड़ दी।

इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पंचायत बुलाई गई जहां घरेलू सामान, जेवर और नगदी जैसे कई कीमती सामान एक-दूसरे को वापस लौटा दिए गए। वहीं दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट आया। कहा जा रहा है कि यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था हालांकि दोनों पक्षों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया और साथ समझौता कर अपने-अपने घर लौट गए। हालाँकि बारात के खाली लौटने के बाद इलाके में इनकी शादी काफी चर्चा में बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button