धार्मिक

Rashifal 09 June 2021: आज इन 7 राशि वालों को हर तरफ से मिलेंगे फायदे, दिन बीतेगा खुशहाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 9 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आप अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़े। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चो का बजट बना कर चलना होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता अधिक रहेगी। खानपान में सुधार कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज बेकार की गतिविधियों से दूर रहें। जरूरी कामों पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपके द्वारा की गई कोशिश से सफलता मिल सकती है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन निराशाजनक रहेगा। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पाएगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका भाग्य प्रबल नजर आ रहा है। किस्मत के सहारे हर क्षेत्र से कई फायदे मिलेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। मन की शांति बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। कई क्षेत्रों से फायदे मिल सकते हैं। आर्थिक प्रगति मिलेगी। लाभदायक योजनाएं हासिल हो सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने निवेश का अच्छा परिणाम मिलने वाला है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कुल मिलाकर आज आप अपने जीवन का भरपूर आनंद लेने वाले हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी मेहनत के बल पर कठिन से कठिन कार्य पूरे करेंगे। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज व्यापार में सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में नाम और प्रसिद्धि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जरूरी योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी चतुराई के बल पर कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा विश्वासघात मिल सकता है

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। कामकाज की योजनाओं पर काफी ध्यान देना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नए नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अनजान पर जल्दी से भरोसा ना करें। कार्यालय में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आप अपने काम से काम रखो। कुछ जरूरी काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है परंतु थोड़े प्रयास से समस्या का समाधान होगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभ समाचारों से शुरू होगा, जिसकी वजह से पूरे दिन आपका मन बहुत ही खुश रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए हाथ लग सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में आप नहीं योजना बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आर्थिक क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आरामदायक समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। नौकरी पेशा वाले लोगों को अपनी कठिन मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बड़े अधिकारी आप के कामकाज की तारीफ करेंगे।

Related Articles

Back to top button