समाचार

ट्विटर पर ट्रेन्ड कर रहा है #परमबीर_सिंह_इस्तीफा_दो, जानिए IndiaToday का TRP घोटाला

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह चर्चा में हैं। कई लोगो ने सुशांत मामले में मुंबई पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कमिश्नर परमबीर सिंह को ट्रोल किया था। लोगो का आरोप है कि परमबीर सिंह और मुंबई पुलिस ने सुशांत के केस में सबूतों के साथ लापरवाही की है या फिर जानबूझकर नजर अंदाज किया। वही रिपब्लिक टीवी के हेड अर्णब गोस्वामी तो लाइव शो में उनका इस्तीफा भी मांग चुके थे। वही अब परमबीर सिंह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क पर टीआरपी बढ़ाने के लिए रिश्वत देने का आरोप लगाने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। आपको बता दे की रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का दावा है कि FIR में कहीं भी उनके चैनल का नाम नहीं था। अब ट्विटर पर लोग रिपब्लिक मीडिया का समर्थन करते हुए परमबीर सिंह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। क्यों की FIR तो इंडिया टुडे के नाम पर था , लेकिन परमबीर ने जिस तरह से प्रेस कांफ्रेंस किया और रिपब्लिक का नाम लिया उस से लग रहा है था की यह इंडिया टुडे के पिट्टू हैं

रिपब्लिक मीडिया पर लगाया झूठा आरोप

आपको बता दे कि रिपब्लिक भारत ने अपने चैनल पर परमबीर सिंह का झूठ बेनकाब किया है। हंसा रिसर्च ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर नितिन देवकर ने कुछ मीडिया नेटवर्क के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। ये कंपनी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के बार-ओ-मीटर को स्थापित करने और उसके संचालन के लिए जिम्मेदार है। उस  FIR की कॉपी को रिपब्लिक मीडिया ने एक्सेस किया है। आपको बता दे की मुंबई पुलिस ने हंसा रिसर्च ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के रिलेशनशिप मैनेजर विशाल भंडारी को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद विशाल ने खुलासा किया है कि इंडिया टुडे और अन्य चैनलों ने उन्हें घरों में पैनल लगाने के लिए पैसे ऑफर किए थे। इसके अलावा विशाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि, विनय नाम के एक व्यक्ति ने उनसे नवंबर 2019 में 5 घरों को 2 घंटे रोजाना इंडिया टुडे देखने के लिए कहने को कहा। इससे यह साबित होता है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने जिस FIR के आधार पर रिपब्लिक टीवी को फंसाने की कोशिश की थी, उसमें इंडिया टुडे का नाम सामने आया है।

ट्विटर पर परमबीर सिंह से मांगा जा रहा है इस्तीफा

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के खुलासे के बाद अब परमवीर सिंह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर रिपब्लिक भारत का समर्थन करते हुए परमबीर सिंह से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि रिपब्लिक टीवी द्वारा एक्सेस की गई FIR की कॉपी में इंडिया टुडे का नाम तीन बार आया है जबकि रिपब्लिक का नाम एक बार भी नहीं आया। इस वजह से लोगों का कहना है कि परमबीर सिंह सुशांत सिंह राजपूत के केस में रिपब्लिक मीडिया द्वारा उनसे सवाल पूछे जाने पर चैनल से बदला ले रहे हैं। इस वजह से ट्विटर पर # परमबीर सिंह इस्तीफा दो ट्रेंड कर रहा है। वहीं शिवसेना और महाराष्ट्भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार नेता और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने TRP स्कैम में बिना किसी सूबत के रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का नाम घसीटे जाने को लेकर परमबीर सिंह की आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री ने उनपर  ‘शिवसेना और कांग्रेस के राजनीतिक विंग की तरह काम करने’ का आरोप लगाया है।

बताते चलें कि यह वही परमबीर सिंह है जिन्होंने जेल में  साध्वी प्रज्ञा को अमानवीय टॉर्चर किया था, जिस के बारे में खुद साध्वी प्रज्ञा ने खुलासा किया है इस वीडियो में

Related Articles

Back to top button