धार्मिक

शनि प्रदोष पर बन रहा शुभयोग, इन 6 राशियों पर महाकाल और शनिदेव होंगे मेहरबान, मिलेगा धनलाभ

ग्रहों की निरंतर बदलती चाल मनुष्य के जीवन को समय के अनुसार प्रभावित करती रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि में ग्रहों की अच्छी और बुरी स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में फल मिलता है। ब्रह्मांड में ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण शुभ योग बनते हैं। जिसकी वजह से राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि आज शनि प्रदोष पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लोग हैं, जिनके ऊपर महाकाल के साथ-साथ शनि देवता की भी कृपा दृष्टि बरसने वाली है और इनको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने अहंकार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। घर-परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन चिंतित रहेगा। आप कार्यस्थल में किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी ना करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। अचानक किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत हो सकती है, जिसके मार्गदर्शन से आपको सफलता के मार्ग हासिल होंगे। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को महाकाल और शनिदेव की कृपा से अपने द्वारा की गई कोशिश का उचित परिणाम मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। मानसिक तनाव कम रहेगा। आपको अपने किसी जरूरी कार्य में प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग मिलेगा। आपका मन कामकाज में लगेगा। कार्यस्थल में आपके कार्यों की लोग प्रशंसा करेंगे। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी योजनाओं को सही दिशा में ले जाने में सक्षम हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को धन के लेन-देन में फायदा मिल सकता है। महाकाल और शनिदेव की कृपा से धन से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। माता की तबीयत में सुधार आएगा। आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं, जो आने वाले समय में फायदेमंद रहने वाला है। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से खुशियां प्राप्त हो सकती है। आपको अपने करियर में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपने लक्ष्य निर्धारित करेंगे। आप अपने कामकाज को नया रूप दे सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। महाकाल और शनिदेव की कृपा से आप जिस अवसर का इंतजार कर रहे थे, वह अवसर आपको बहुत ही जल्द मिलने वाला है। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। कामकाज में चल रही बाधाएं समाप्त हो सकती है। इस राशि वाले लोगों को वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी से आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी शारीरिक परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। माता-पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखना होगा। यदि आप कोई नया कार्य आरंभ कर रहे हैं तो आपको घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह लेनी चाहिए। आप अपने कुछ कार्यों में उलझ सकते हैं। आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने हाथ में कोई भी जोखिम ना लें। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आप आलस महसूस कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आपको व्यर्थ के कामों से ध्यान हटा कर अपनी योजनाओं पर ध्यान लगाना होगा। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपको भी अपने खान-पान पर काबू रखना होगा अन्यथा सेहत से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। महाकाल और शनि देव के आशीर्वाद से नए-नए लोगों से बातचीत आगे बढ़ेगी, जिनकी मदद से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपनी समस्याओं का तुरंत समाधान कर सकते हैं। घर-परिवार की जरूरतों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे। दांपत्य जीवन में आप सुकून महसूस करेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातको का किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे ना करें। आप अपने जरूरी कार्यो में अधिक व्यस्त रहने वाले हैं। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए अलग-अलग तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं। दोस्तों और परिवार के बीच आप अधिक व्यस्त रहने वाले हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों की स्थिति मिलीजुली रहेगी। आप अपने मनपसंद के भोजन का आनंद ले सकते हैं। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का तत्काल फायदा नहीं मिल पाएगा। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ टकराव होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। आप किसी के उकसावे में ना आएं। अचानक आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। घर-परिवार का वातावरण सकारात्मक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय उल्लास पूर्वक व्यतीत होने वाला है। आपको सफलता के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपको हर अवसर का पूरा लाभ उठाने की आवश्यकता है। महाकाल और शनिदेव की कृपा से प्रेम संबंधित मामलों में चल रही परेशानियां दूर होंगी। बच्चों की तरफ से आपको बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में तेजी आ सकती है। भागीदारों के सहयोग से आपको भारी मुनाफा मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का समय उत्तम रहने वाला है। आप अपने पुराने मित्रों से मेल-मिलाप कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। महाकाल और शनि देव के आशीर्वाद से आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपका अनुभव आपके किसी कार्य में काम आएगा। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। परिवार की परेशानियां दूर होंगी। आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। जीवन साथी से आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन अति आनंदित होगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में सुधार करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय अति उत्तम रहेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को छात्रवृत्ति मिल सकती है। अचानक आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

Related Articles

Back to top button