विशेष

इस देश में एक के साथ एक मुफ्त मिलती है दुल्हन, मना करने पर दूल्हे को हो जाती है जेल की सजा

लड़का और लड़की दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। जैसे ही शादी का जिक्र होता है, तो मन के अंदर धूम-धड़ाके के साथ ही बहुत सारी रस्में आने लगती हैं, जिसे लोग बहुत ही खुशी के साथ मनाते हैं। वैसे देखा जाए तो हर धर्म, समुदाय और देश में शादी को लेकर अलग-अलग प्रकार के रीति-रिवाज बनाए गए हैं, जिनको व्यक्ति बड़े ही धूमधाम और पूरी खुशियों के साथ निभाता है।

आपको बता दें कि शादी किसी भी धर्म या संस्कृति के लोगों के जीवन में बहुत महत्व रखती है। इसी वजह से इसको खास बनाने के लिए दुनियाभर में अलग-अलग प्रकार के रीति-रिवाज और रस्में निभाई जाती हैं। वहीं दुनिया के हर देश में शादी को लेकर अलग-अलग रीति रिवाज के अलावा कानून भी बनाए गए हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भारत में एकल विवाह का कानून है।

वहीं दुनिया का एक ऐसा भी देश है, जहां पर पुरुष को दो शादियां करना जरूरी है। अगर पुरुष शादी करने से इनकार करता है, तो उसको जेल भी हो सकती है। इतना ही नहीं बल्कि लड़की भी इससे मना नहीं कर सकती है। अगर लड़की ने भी मना किया, तो उसे भी सजा दी जाती है। अब आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि भला ऐसा कौन सा देश है? तो चलिए आपको बताते हैं।

इस देश में दो शादियां करना है अनिवार्य

आपको बता दें कि अफ्रीका महाद्वीप में एक ऐसा देश है जहां हर पुरुष को दो शादियां करना अनिवार्य है। अफ्रीका महाद्वीप में स्थित इस देश का नाम इरीट्रिया है। यहां पर हर पुरुष को दो बार दूल्हा बनना पड़ता है। यदि यहां का कोई भी पुरुष शादी करने के लिए जा रहा है, तो पहले यह कोशिश करता है कि एक साथ दो लड़कियों को पसंद कर ले और एक साथ दोनों से शादी कर ले।

यानी कि एक शादी होने के बाद फिर दूसरी शादी पुरुष को करनी होती है। अब चाहे यह शादी पुरुष अपनी खुशी से कर ले या फिर दुखी मन से करें लेकिन उसे तो शादी करना जरूरी है।

2 शादी करने से मना किया तो आजीवन मिलती है जेल की सजा

यदि कोई पुरुष दो पत्नियों को रखने से इंकार करता है, तो ऐसी स्थिति में उसे कानून के कहर का सामना करना पड़ता है। जी हां, जो पुरुष दो बीवियों को रखने से मना करता है, उसे आजीवन जेल की सजा दे दी जाती है। इतना ही नहीं अगर लड़की भी उस इंसान से शादी करने के लिए इंकार कर देती है, जिसकी पहली शादी हो चुकी है तो उसे भी सजा मिलती है।

लड़कियों की वजह से कानून बनाया गया

आपको बता दें कि महिलाओं की वजह से ही इरिट्रिया में यह कानून बना है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर पुरुषों की संख्या कम है और लड़कियों की संख्या ज्यादा है। यहां पर लड़कियों की संख्या पुरुषों की संख्या से दोगुनी है। यहां पर लड़कियां बिना शादी की ना रह जाएं इसी वजह से इस कानून को बनाया गया है।

दरअसल यहां पर महिलाओं की संख्या इस वजह से ज्यादा है क्योंकि इरिट्रिया का इथियोपिया से गृहयुद्ध चल रहा है। सरकार के द्वारा यह फैसला इसीलिए लिया गया है कि यहां पर महिला बिना शादी की ना रह जाएं।

बताते चलें कि भारत में हिंदू मैरिज एक्ट के तहत सिर्फ एक शादी ही की जा सकती है। दूसरी शादी करने के लिए पहले तलाक लेना पड़ता है, उसके बाद ही दूसरे रिश्ते में जाया जा सकता है। अगर कोई पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर लेता है, तो उसको जेल जाना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button