धार्मिक

कई लोगों की हथेली में ऐसे बनते हैं योग, जो उन्हें बनाते हैं करोड़पति, ऐसे करें पता

जिस प्रकार से ज्योतिष विद्या के माध्यम से व्यक्ति अपनी राशि की मदद से अपने जीवन से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल करता है, ठीक उसी प्रकार हस्तरेखा शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति अपने हाथों की हथेली पर बनी रेखाओं के जरिए अपना भविष्य जान सकता है। मौजूदा समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने आने वाले समय को जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। सबसे ज्यादा लोगों के अंदर इस बात की जिज्ञासा देखने को मिलती है कि वह यह जानना चाहते हैं कि वो कब धनवान बनेंगे और पूरी जिंदगी उनकी आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है।

हस्तरेखा शास्त्र की मदद से आप अपनी हथेली पर बनी आकृतियों और रेखाओं के बारे में जान सकते हैं। कुछ लोगों की रेखाओं में ऐसे योग बनते हैं जो उनको करोड़पति बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं हथेली पर कौन सी आकृतियां और रेखाएं मनुष्य को करोड़पति बनाती हैं।

जानिए हथेली पर बनी कौन सी रेखाएं-आकृतियां बनाती हैं करोड़पति

1. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु, शुक्र, बुध और चंद्र पर्वत उठे हुए हैं तो यह राजलक्ष्मी योग कहा जाता है। जिन लोगों की हथेली पर यह योग बनता है वह बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह लोग बहुत किस्मत वाले भी माने गए हैं। उनको अपने जीवन में धन-संपत्ति, वाहन आदि सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इनके जीवन में धन की कमी नहीं रहती है।

2. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में किसी जगह पर कछुए का निशान बन रहा है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि वह व्यक्ति अचानक ही धनवान बन सकता है।

3. अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्य रेखा से निकलकर सीधी और स्पष्ट रेखा सूर्य पर्वत पर जाए तो यह भाग्य योग कहा जाता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

4. अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर बुध, पर्वत और मस्तिष्क रेखा पर सफेद तिल है और भाग्य रेखा स्पष्ट ,सीधा होना या पूरी तरह गायब होना व्यक्ति को करोड़पति बनाती है। इस योग को करोड़पति योग कहते हैं।

5. अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शनि पर्वत पर यदि चक्र का निशान बना हुआ है तो यह चक्र योग बनता है। ऐसे लोग ऊंचा पद प्राप्त करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि किसी बड़ी संपत्ति के मालिक होते हैं।

6. अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्य रेखा मणिबंध यानी कलाई से लेकर शनि पर्वत तक जाए तो यह गजलक्ष्मी योग बनाती है। ऐसे लोग साधारण परिवार में जन्म लेते हैं परंतु यह धन-संपत्ति के मालिक बनते हैं। दुनिया भर में इनका नाम होता है।

7. अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर कोई भी पर्वत रेखा उभरा हुआ है और उस पर किसी भी रेखा का साफ स्पष्ट और बिना कटे हुए होना राजयोग की तरफ इशारा करता है। इस तरह के लोग बहुत ही प्रतिभाशाली माने जाते हैं और यह अपने जीवन में मेहनत करके अपार धन कमाते हैं। यह लोग मेहनत के बल पर कुछ भी हासिल कर लेते हैं।

8. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में किसी भी स्थान पर स्वास्तिक का चिन्ह बना हुआ है तो यह भाग्यशाली व्यक्ति की निशानी मानी जाती है। जी हां, ऐसे लोग अपने जीवन में अपार सफलता हासिल करते हैं और इनकी लोकप्रियता भी बढ़ती है। जैसा कि हम लोग जानते हैं सनातन धर्म में स्वास्तिक के चिन्ह को बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर यह चिन्ह आपकी हथेली पर है तो आप बहुत भाग्यशाली साबित होंगे।

Related Articles

Back to top button