धार्मिक

Rashifal 10 June 2021: आज इन 4 राशियों को ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा साथ, होगा बड़ा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 10 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आज आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत हो सकता है और आपके सभी कार्य सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आज का दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दिन की शुरुआत बहुत ही बेहतर होगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। कार्यालय में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। खास लोगों से संपर्क बनेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। आप अपनी चतुराई के बल पर कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कामकाज में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। भागीदारों की मदद से आपका मुनाफा बढ़ सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। घर-परिवार का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। गुरुओं का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज अपनी बुद्धिमानी और चतुराई का परिचय देते हुए अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको जरूरी योजनाओं को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। किस्मत से ज्यादा आप अपनी मेहनत पर भरोसा करें। कई मामलों में आसानी से सफलता मिलने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव होने की संभावना है, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच संबंध बेहतर होंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा कीजिए। परिवारिक सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। बच्चों की शिक्षा की चिंता लगी रहेगी। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले के दिनों की की अपेक्षा अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरी में आपका दबदबा बना रहेगा। कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने सभी कार्य बेहतर तरीके से करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

Related Articles

Back to top button