बॉलीवुडमनोरंजन

मौनी रॉय के गणपति वाली डिजाइन के गहनों की खूब हो रही चर्चा, देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें

मौनी रॉय का वेडिंग लुक देखने के लिए उनके फैंस बेकरार थे और अब उनकी ख्वाहिश पूरी हो चुकी है। आखिरकार सोशल मीडिया पर मौनी की शादी की तस्वीरें आ ही गई। ब्राइडल लुक में मौनी बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। हर कोई उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा था।

साउथ इंडियन ब्राइड बनी मौनी

27 जनवरी को गोवा में मलयाली तरीके से हुए समारोह में मौनी शादी अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी में उनका लुक हर इंडियन दुल्हन से अलग नजर आया। बंगाली बाला मौनी रॉय ने दक्षिण भारतीय तरीके से हो रही शादी के लिए साउथ इंडियन स्टाइल गहनों के साथ बंगाली साड़ी को चुना। उन्होंने सफ़ेद और लाल रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहनी थी। जिस पर मैचिंग का लाल रंग का ब्लाउज पहना था। वहीं इस ब्लाउज पर गोल्डन धागों से जरी का वर्क किया गया था। हालांकि मौनी ने इस साड़ी को साधारण तरीके से ही पहना था।

भगवान गणेश वाली ज्वैलरी

वहीं उनकी ज्वेलरी की बात करें तो मौनी ने बेहद ही यूनिक पहनी। टेंपल ज्वैलरी का चुनाव किया था। जिस पर गणेश भगवान बने थे। वहीं साथ में माथपट्टी और चोकर नेकपीस प्योर गोल्ड के थे। वहीं कमर पर बंधी कमरपेटी भी ट्रेडिशनल साउथ इंडियन लुक वाली ही थी। जिसे पहन मौनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।  उनके लुक के साथ-साथ ज्वैलरी की भी चर्चा हो रही है।

पीले धागे में मंगलसूत्र

वहीं मौनी की इस शादी में एक और चीज ने हर किसी का ध्यान खींचा। वो था मौनी का मंगलसूत्र। जो कि पूरी तरह से पारंपरिक दक्षिण भारतीय था। साउथ इंडिया में पीले रंग के धागे में सोने के लॉकेट को पिरोया जाता है। वहीं दूल्हा बने सूरज नांबियार ने ट्रेडिशनल मंगलसूत्र को ही मौनी के गले में पहनाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

शादी में सिर्फ 100 लोग हुए शामिल

बता दें मौनी रॉय सोमवार को गोवा के लिए रवाना हुईं थी, जिसके लिए वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मौनी और सूरज की शादी में सिर्फ 100 लोग शामिल हुए हैं। इन 100 लोगों में उनके और सूरज के परिवार वाले और कुछ दोस्त शामिल हैं।

मौनी जहां इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं वहीं सूरज इन सभी से दूर एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं। वह दुबई में रहते हैं। दोनों की शादी का फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button