धार्मिक

न्याय के देवता हैं शनिदेव, इनसे जुड़ी इन चीजों से रहें दूर अन्यथा जिंदगी पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

ज्योतिष में शनि देव को न्याय का देवता बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि शनि देव हमेशा मनुष्य के कर्मों के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। अगर व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे काम करता है तो उसके ऊपर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है परंतु जो लोग अपने जीवन में गलत कार्य करते हैं और गलत मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं उनको शनिदेव के दंड का सामना करना पड़ता है।

आजकल के समय में ज्यादातर सभी लोगों के मन में शनि देव को लेकर हर समय भय बना रहता है। लोगों को ऐसा लगता है कि शनिदेव हमेशा बुरा फल ही प्रदान करते हैं परंतु आपका ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है। आप जैसे कर्म करते हैं उसी के अनुसार शनि देव फल प्रदान करते हैं।

दरअसल, ऐसे ऐसी बहुत सी गलतियां हमसे हो जाती हैं जिसकी वजह से हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव भी पड़ने लगता है। कई बार हम मुफ्त के चक्कर में या दान मिलने की स्थिति में शनि देव से जुड़ी हुई कुछ ऐसी वस्तुएं ऐसे समय ले आते हैं जो बाद में हमारे लिए परेशानी का कारण बन जाती हैं। लोग जानकारी के अभाव में कई बार ऐसे काम कर देते हैं जिसके कारण जिंदगी भर परेशानी बनी रहती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव से जुड़ी हुई अगर कुछ चीजें हम बिना पैसे दिए लेते हैं तो इसकी वजह से धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। इसके अलावा सुख-शांति के लिए भी जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ जाता है। इसी वजह से इन चीजों को आप बिना पैसे दिए ना लें।

तेल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो तेल का शनिदेव से खास संबंध बताया गया है। इसलिए आप हमेशा अपनी मेहनत से कमाए गए पैसों से ही तेल खरीद कर घर लाएं। कभी भी आप तेल दान या मुफ्त में मत लीजिए। शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर कोई व्यक्ति तेल बिना पैसे दिए लेकर आता है तो उसको कई परेशानियों से गुजरना पड़ जाता है। दान के रुप में तेल लेने से शनिदेव के अशुभ प्रभाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

लोहा

लोहा का भी संबंध शनिदेव से माना जाता है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है, आप इस दिन लोहा घर में लेकर ना आएं अन्यथा इसके कारण शनिदेव आप से नाराज हो सकते हैं। इसके अलावा आप लोहा दान में मत लीजिए क्योंकि इसके कारण व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

सुई

अगर आप सुई बिना पैसे दिए या दान में लेकर आते हैं तो इसके कारण घर के सदस्यों के बीच कलह का वातावरण बनने लगता है, परिवार के लोगों के बीच प्रेम भाव भी खत्म होने लगता है।

तिल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तिल का संबंध शनिदेव से माना जाता है इसके साथ-साथ राहु-केतु से भी तिल का संबंध होता है। ऐसी स्थिति में आप बिना पैसे दिए या फिर दान के रुप में तिल मत लीजिए क्योंकि यह अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि तिल अगर दान के रुप में लिया जाए तो इससे राहु-केतु और शनि के दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ जाता है।

नमक

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं नमक का हमारे जीवन में विशेष महत्व माना जाता है। ज्यादातर सभी लोग नमक का इस्तेमाल स्वाद के लिए करते हैं परंतु बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि नमक का संबंध शनि से भी होता है। इसलिए आप नमक किसी से भी मुफ्त या फिर दान में ना लें क्योंकि यह अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति बिना पैसे दिए नमक लेता है तो इसके कारण घर में रोग और कर्ज का प्रवेश होने लगता है। कुपित शनि व्यक्ति के जीवन को स्वादहीन भी बना सकते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button