धार्मिक

जानिए कब है कालाष्टमी? भैरव देव का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये उपाय, सारे कष्ट हो जाएंगे दूर

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस बार ज्येष्ठ माह का कालाष्टमी 2 जून 2021 को है। कालाष्टमी का दिन बहुत ही विशेष माना जाता है। इस दिन भगवान शिव जी के विग्रह रूप माने जाने वाले काल भैरव की विशेष पूजा का महत्व है। आपको बता दें कि काल भैरव को शिव जी का पांचवा अवतार माना गया है। इनके दो स्वरूप है। पहला बटुक भैरव जो भक्तों को अभय देने वाले स्वरूप में प्रसिद्ध हैं और उनका दूसरा रूप काल भैरव है जो अपराधिक प्रवृत्तियों पर नियंत्रण करने वाले भयंकर दंडनायक हैं।

आपको बता दें कि काल भैरव को काशी का कोतवाल भी कहा जाता है। अगर व्यक्ति काल भैरव की पूजा करता है तो उसको भय से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा अगर कालाष्टमी पर भगवान भैरव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय किए जाए तो इससे भक्तों को कई लाभ मिलते हैं। भैरव देव के आशीर्वाद से जीवन के कई कष्ट दूर हो जाते हैं।

कालाष्टमी पर करें ये उपाय

1. अगर आप काल भैरव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव जी की प्रतिमा के आगे सरसों के तेल का दीपक जलाना ना भूलें और श्रीकालभैरवाष्टकम् का पाठ जरूर कीजिए। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से भगवान भैरव देव प्रसन्न होकर अपनी कृपा भक्तों पर बनाए रखते हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जब तक आपकी मनोकामना पूर्ण ना हो जाए तब तक आप यह उपाय करें। उपाय करने के दौरान मन में भक्ति भाव होना बहुत ही जरूरी है।

2. आप कालाष्टमी के दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से “ॐ नमः शिवाय” लिखकर शिवलिंग पर अर्पित कीजिए। अगर आप यह साधारण सा उपाय कर लेते हैं तो इससे भगवान भैरव आपसे प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

3. कालाष्टमी के दिन आप काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। अगर काला कुत्ता नहीं मिल रहा है तो ऐसी स्थिति में आप किसी ने कुत्ते को मीठी रोटी खिला सकते हैं। इस उपाय को करने से भगवान भैरव प्रसन्न होते हैं। इतना ही नहीं बल्कि शनिदेव की भी कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

4. अगर आप कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव को प्रसन्न करके इनकी कृपा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप रेलवे स्टेशन पर जाकर किसी कोढ़ी, भिखारी को वस्त्र दान कीजिए। इस साधारण से उपाय को करने से भगवान भैरव प्रसन्न होते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इससे कार्य क्षेत्र में भी तरक्की मिलने के योग बनते हैं।

5. अगर आप भगवान भैरव को प्रसन्न करके अपनी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं तो इसके लिए कालाष्टमी के दिन से लेकर 40 दिनों तक लगातार काल भैरव के दर्शन कीजिए।

6. अगर आप अपने जीवन के सारे कष्टों को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए कालाष्टमी के दिन किसी भी भैरव मंदिर में जरूर जाएं और वहां पर जाकर गुलाब, चंदन की खुशबूदार 33 अगरबत्ती जलाएं। इस उपाय को करने से भगवान भैरव आपसे प्रसन्न होंगे और जीवन के सारे कष्ट दूर करेंगे।

Related Articles

Back to top button