धार्मिक

राशिफल 3 अगस्त: आज से इन 6 राशियों का शुरू होगा अच्छा वक्त, गणेश जी की कृपा से धनलाभ के बने योग

आज हम आपको बुधवार 3 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 3 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। मेहनत से किए गए कार्यों में सिद्धि होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ चढ़कर बोलेगा। व्यापार में अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त व्यतीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आने के योग हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो समय उत्तम रहेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे घर में उत्सव का माहौल बनेगा। पिताजी की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आज आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। जरूरी कामों में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवारवालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खानपान में सुधार करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आप कामयाबी हासिल करेंगे। किसी भी जरूरी मामले में बिना सोचे समझे फैसला लेना उचित नहीं है। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपकी मानसिक चिंता दूर होगी। कामकाज को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। संतान की तरफ से आपको सुख मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। परिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। मानसिक रूप से आप सकारात्मक रहेंगे। कोई नया मोबाइल खरीदने का विचार कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई की टेंशन खत्म होगी। परिवार के लोगों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। नौकरी के क्षेत्र में सहयोगयो की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विदेश में जाकर नौकरी करने के इच्छुक लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश कीजिए। विदेश जाने के लिए यदि लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, तो इंतजार खत्म हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन अच्छा चलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको पहले की गई मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होता हुआ नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज आप घर पर अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग बन रहा है। आज आप बेवजह के विवादों से खुद को दूर रखें। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार करने वाले लोगों को अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आपके जीवन में कई सुखद घटनाएं हो सकती हैं। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता के साथ तीर्थ स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपके दोस्तों में इजाफा होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपके मन को सुकून प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यस्थल में जो भी परेशानी चल रही थी, वह खत्म हो जाएंगी। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे, आप एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का लाभ बढ़ेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने से आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button