बॉलीवुड

बर्थडे स्पेशल: सनी देओल ने सबसे छुपाई थी अपनी शादी, लाइमलाइट से इसलिए दूर रहती हैं पत्नी

सनी देओल की पहचान एक ऐसे बॉलीवुड अभिनेता के रूप में हैं, जिन्होंने हर तरह के किरदार में खुद को ढाल कर दिखाया है। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें मुख्य रूप से गदर, सलाखें, घायल और दामिनी आदि शामिल हैं। आज के ही दिन 19 अक्टूबर को वर्ष 1956 में सनी देओल ने पंजाब में जन्म लिया था।

सनी देओल न केवल अपने दमदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनकी लाजवाब डायलॉग डिलीवरी की वजह से भी करोड़ों लोग उनके दीवाने हैं। अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को उन्होंने हमेशा लाइमलाइट से बहुत दूर रखा है। बहुत ही कम लोगों को मालूम है कि अपनी शादी की बात भी उन्होंने लंबे अरसे तक सभी से छुपा कर रखी थी।

बॉलीवुड में डेब्यू

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ वर्ष 1982 में सनी देओल ने फिल्म बेताब के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। सनी देओल ने खुद को बॉलीवुड में अच्छी तरीके से 90 के दशक तक पहुंचते-पहुंचते स्थापित भी कर लिया था। वर्ष 1990 में जब सनी देओल की फिल्म घायल रिलीज हुई तो इस फिल्म से उन्हें जबरदस्त सराहना मिली। फिल्मफेयर के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सनी देओल सम्मानित किए गए थे। यही नहीं, वर्ष 2001 में उनकी फिल्म ग़दर: एक प्रेम कथा इतनी रही कि यह उनके करियर की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म बन गई। सिनेमाघरों से तो कई हफ्ते तक यह फ़िल्म उतरी ही नहीं थी।

छुपा ली थी ये बात

सनी देओल की शादी वर्ष 1984 में पूजा नाम की एक एनआरआई लड़की से हुई थी। हालांकि, इन दोनों को साथ में बहुत कम ही देखा गया है। यहां तक कि सनी देओल की पत्नी की तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत ही कम देखने के लिए मिलती हैं। ऐसा कहा जाता है कि सनी देओल को उनके परिवार ने यह सलाह दी थी कि अपनी शादी को उन्हें मीडिया की चकाचौंध से छिपाकर रखना चाहिए। यदि वे ऐसा करते हैं तो इससे उन्हें ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने में मदद मिलेगी।

सनी देओल जब फिल्म बेताब की शूटिंग कर रहे थे, तब अमृता सिंह के साथ उनके अफेयर की खबरें खूब उड़नी शुरू हो गई थीं। ऐसा कहा जाने लगा था कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। दोनों के बीच अफेयर की बातें जब ज्यादा होने लगीं तो इसी दौरान सनी की शादी के बारे में अमृता को जानकारी मिल गई। ऐसे में अमृता सिंह के साथ सनी देओल का रिश्ता खत्म हो गया। फिर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से अमृता सिंह को प्यार हो गया और दोनों की शादी भी हो गई। यह अलग बात है कि बाद में दोनों के रास्ते जुदा हो गए।

नहीं लगी मुहर

सनी देओल जब अपने करियर की दूसरी फिल्म अर्जुन में काम कर रहे थे तो बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ भी उनका नाम जुड़ा था। ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना से डिंपल कपाड़िया शादी के कुछ वर्षों के बाद ही अलग हो गई थीं। फिर भी न तो सनी देओल ने और न ही डिंपल ने कभी इस बात को माना। सनी देओल का एक वीडियो भी वर्ष 2017 में दिखा था, जिसने लंदन में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए थे। हालांकि, यह एक फिल्म का दृश्य भर था। दोनों के रिश्ते की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

पढ़ें सनी देओल से सिर्फ 8 साल बड़ी हैं हेमा मालिनी, जाने कैसा है ड्रीम गर्ल का सौतेले बेटों संग रिश्ता

Related Articles

Back to top button