अजब ग़जब

एक सेल्फ़ी ने खोल दी बेवफाई की पोल, तस्वीर में प्रेमिका को नजर आया कुछ ऐसा की हो गया ब्रेकअप

किसी भी रिलेशनशिप की नीव भरोसे पर ही टिकती है। खासकर जब मामला गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड या पति पत्नी का हो तो सामने वाले की वफादारी बहुत मायने रखती हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि हम अपने प्रेमी या प्रेमिका पर हद से ज्यादा भरोसा कर लेते हैं और वह इसका फायदा उठा हमे धोखा देता है।

ऐसा ही कुछ 24 साल की सिडनी किनश्च के साथ भी हुआ। सिडनी पिछले 4 साल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थी। उसे अपने प्रेमी पर बहुत भरोसा था। वह कभी उससे कोई सवाल जवाब नहीं करती थी। लेकिन फिर एक दिन उसने बॉयफ्रेंड को रंगे हाथ पकड़ लिया।

आज के सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के जमाने में जहां कई रिश्ते बनते हैं तो वहीं कुछ टूट भी जाते हैं। अब सिडनी किनश्च का केस ही ले लीजिए। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ अच्छे से रह रही थी। फिर एक दिन उसके बॉयफ्रेंड को कुछ काम से बाहर जाना पड़ गया।

सिडनी ने उससे कोई सवाल जवाब नहीं किया। फिर कुछ देर बाद बॉयफ्रेंड ने सिडनी को स्नैपचैट पर अपनी एक सेल्फ़ी भेजी। पहले तो इस सेल्फ़ी को देख सिडनी बहुत खुश हुई लेकिन फिर उसे बॉयफ्रेंड के काले चश्मे में कुछ ऐसा दिखाई दिया कि उसके होश ही उड़ गए।

दरअसल बॉयफ्रेंड के चश्मे में सिडनी को लड़की की तांगे नजर आई। मतलब उसका बॉयफ्रेंड किसी और लड़की के साथ था। उसने सिडनी को झूठ बोला था। सिडनी को जब ये बात पता चली तो उसने तुरंत इसका स्क्रीनशॉट ले लिया।

अब सिडनी ने टिकटॉक पर एक वीडियो के माध्यम से अपने धोखेबाज प्रेमी की दास्तान सभी को सुनाई है। उनका यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इसे 18 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इसे देख सबक ले रहे हैं। सिडनी ने भी बाकी लड़कियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

सिडनी की किस्मत अच्छी थी जो उसे सेल्फ़ी के जरिए अपने बॉयफ्रेंड की धोखाधड़ी के बारे में पता चल गया। वरना वह और न जाने कितने दिनों तक सिडनी को चीट करता रहता। यदि आप भी किसी रिलेशनशिप में हैं तो इस तरह की छोटी छोटी बातों से अपने पार्टनर की वफादारी का पता लगा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button