धार्मिक

राशिफल 1 मई: सूर्य देव की कृपा से इन 5 राशियों का दिन रहेगा शानदार, आय के खुलेंगे नए रास्ते

आज हम आपको रविवार 1 मई का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 1 मई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आया है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। जीवन की कठिन परिस्थितियों दूर होंगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। आपके द्वारा किया गया निर्णय बेहतर साबित होगा। आज आप दिन को खास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कामकाज में कम मेहनत में अधिक फल की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए मौके मिल सकते हैं। अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि रहेगी। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते आएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिसका आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। प्रेम जीवन में चल रही लंबे समय से परेशानियां खत्म होंगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहद शानदार रहेगा। आज आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर उत्तम रहने वाला है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आज शाम को चलते-फिरते अचानक किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा लेकिन आप कोई भी जोखिम न उठाएं। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका जीवन खुशनुमा रहेगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की प्रबल संभावना नजर आ रही है। रोजमर्रा के काम मेहनत और किसी की मदद के पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में सुधार आने के प्रबल योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में सहकर्मी आपका साथ देंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किस्मत पूरा साथ देगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप प्यार के मामले में बहुत भाग्यशाली साबित होंगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विषम परिस्थितियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है। नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत व्यक्तियों को सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। आपसे मुलाकात करने के लिए कोई दोस्त घर पर आ सकता है। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने सभी कार्य आत्मविश्वास और मेहनत के साथ पूरे करेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी से जुड़े हुए कामों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आप कुछ नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। पैसा कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। अतिरिक्त आमदनी से आपका मन बहुत खुश होगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। लाभदायक समझौता हो सकता है। आप अपनी मेहनत से लगातार सफलता हासिल करेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने के प्रबल योग बन रहे हैं। घर परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। साथी आपको समझेगा।

Related Articles

Back to top button