धार्मिक

शरीर के अलग-अलग अंगों पर मौजूद तिल खोलते हैं आपके कई राज, जानिए क्या होता है इनका मतलब

वैसे देखा जाए तो हर मनुष्य के शरीर के अंगों पर तिल मौजूद होता है ज्यादातर लोग इसे आम समझ कर अनदेखा कर देते हैं परंतु शायद ही आपको इस बात का पता होगा कि शरीर के अलग-अलग अंगों पर मौजूद फिर आपके जीवन से जुड़े हुए कई रहस्य खोलते हैं। जी हां, आज हम आपको शरीर के अलग-अलग अंगों पर मौजूद तिल का मतलब क्या होता है इसके बारे में बताएंगे।

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में समुद्रिक शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। इस शास्त्र के मुताबिक इंसान के शरीर की बनावट के आधार पर उसके बारे में बहुत सी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। शरीर के अलग-अलग अंगों के आधार पर किसी भी व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अनुमान लगा सकते हैं। इस लेख के माध्यम से शरीर में पाए जाने वाले तिलों के बारे में शास्त्र क्या कहता है? इसके बारे में आप पढ़ेंगे।

ललाट पर तिल होना

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो अगर किसी व्यक्ति की ललाट के मध्य भाग में तिल मौजूद है तो इसका अर्थ होता है कि वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यवान है। इस तरह के लोग जिस क्षेत्र में कोशिश करते हैं उसमें किस्मत का पूरा सहयोग मिलता है। इनको अपनी मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होता है।

माथे पर दाएं या बाएं तरफ तिल होना

अगर किसी व्यक्ति के माथे पर दाएं या बाएं की तरफ तिल मौजूद है तो इसका अर्थ होता है कि यह लोग अपने जीवन में खूब पैसा कमाते हैं परंतु भोग-विलास में यह बहुत ज्यादा धन खर्च करते हैं जिसके कारण इनको अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ जाता है।

होठों पर तिल होना

अगर किसी पुरुष या स्त्री के होठों के ऊपर की तरफ तिल मौजूद है तो इसका अर्थ होता है कि उनका अपने जीवनसाथी के साथ जीवन भर प्रेम का रिश्ता मजबूत बना रहेगा। अगर किसी के ऊपरी होंठ के बाएं तरफ तिल है तो इसका अर्थ होता है कि उसका जीवनसाथी के साथ किसी ना किसी बात को लेकर अनबन बनी रहेगी।

निचले होंठ पर तिल होना

अगर किसी व्यक्ति के निचले होंठ पर तिल मौजूद है तो इसका अर्थ होता है कि वह व्यक्ति खाने पीने का बहुत ज्यादा शौकीन है। यह लोग अपने क्षेत्र में विशेष सफलता और ऊंचाइयां प्राप्त करने में सफल रहते हैं।

कंधे पर तिल होना

अगर किसी व्यक्ति के कंठ पर तिल मौजूद है तो इसका अर्थ होता है कि उसकी आवाज बहुत ही अच्छी है। इस तरह के लोग संगीत और गायन के बहुत शौकीन होते हैं।

हथेली पर तिल होना

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर बीचो-बीच तिल है तो इसका मतलब होता है कि उसको धन लाभ प्राप्त होगा। अगर किसी व्यक्ति की बांह में कोहनी के नीचे तिल है तो यह बहुत ही शुभ माना गया है परंतु कलाई पर स्थित तिल अशुभ होता है।

पेट पर तिल होना

अगर किसी व्यक्ति के पेट पर तिल मौजूद है तो इसका मतलब होता है कि वह खाने पीने का शौकीन है। अगर तिल नाभि की बाई तरफ है तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति को पेट से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अगर किसी व्यक्ति के नाभि के नीचे तिल मौजूद है तो इसका अर्थ है कि उसको योन रोग की संभावना अधिक है।

कमर पर तिल वाली स्त्रियां

अगर किसी स्त्री की कमर पर तिल है तो वह बहुत ही रोमांटिक मानी गई है। ऐसी स्त्रियां बहुत ही धनवान होती हैं। खर्च करने में भी यह महिलाएं पीछे नहीं हटती हैं।

पैरों के तलवे पर तिल होना

अगर किसी के पैरों के तलवे पर तिल है तो ऐसे लोग अपने जीवन में सफलता तो बहुत प्राप्त करते हैं परंतु हमेशा यह लोग घर से दूर रहते हैं।

Related Articles

Back to top button