बॉलीवुड

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय और पत्नी योगिता बाली के खिलाफ केस दर्ज, रेप के लगे आरोप

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और डांसिंग लीजेंड मिथुन चक्रवर्ती अपने डांस मूव्स की वजह से आज भी याद किए जाते हैं। वही उनके बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने उनकी तरह वह खास मुकाम हासिल नहीं किया। इन दिनों महाक्षय मुश्किल में आ गए हैं। उनके खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में बलात्कार करने और जबरदस्ती गर्भपात करवाने का केस दर्ज हुआ है। इस मामले में मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली पर भी आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक अभिनेत्री-मॉडल ने लगाया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने महाक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ धोखाधड़ी, बलात्कार करके जबरदस्ती गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महाक्षय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

नशीली दवा पिलाकर बनाए थे शारीरिक संबंध

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता ने अपनी एफआईआर के जरिए बताया है कि वह और महाक्षय साल 2015 से रिलेशनशिप में थे। उनका रिलेशनशिप 3 साल तक चला। महाक्षय ने पीड़िता को शादी करने के भी सपने दिखाए। पीड़िता ने बताया कि साल 2015 में महाक्षय ने उसे अंधेरी वेस्ट के आदर्श नगर में अपने फ्लैट पर बुलाया। इसके बाद महाक्षय ने उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी। इसी दौरान महाक्षय ने पीड़िता की सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

जिसके बाद उसने शादी का वादा करके कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि 3 साल तक महाक्षय चक्रवर्ती उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। साथ ही पीड़िता का मानसिक उत्पीड़न भी किया। एफआईआर के अनुसार जब पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई तो महाक्षय उस पर जबरदस्ती गर्भपात करवाने के लिए दबाव बनाते रहे। जब पीड़िता नहीं मानी तो उसका दवाइयां देकर गर्भपात भी करवा दीया। वहीं पीड़िता का कहना है कि उसे यह नहीं पता था कि उसे दी जा रही दवाइयां गर्भपात की हैं। पीड़िता ने बताया कि वह बार-बार महाक्षय से शादी के बारे में पूछती थी लेकिन वह टाल दिया करते थे। वहीं जनवरी 2018 में महाक्षय ने उनसे शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच में बहुत भी हुई। 

योगिता बाली पर लगाया धमकाने का आरोप

 पीड़िता ने महाक्षय की मां और मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली पर शिकायत के बाद धमकाने और मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जब महाक्षय से बहस के बाद उन्होंने उनसे बात करने के लिए कॉल किया तो योगिता बाली ने उन्हें धमकी दी। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ रहने के लिए दिल्ली चली गई।

उसने 2018 में महाक्षय और योगिता बाली के खिलाफ बेगमपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। यह केस दिल्ली की कोर्ट में चला और वहां से महाक्षय और योगिता बाली को जमानत मिल गई। उसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़िता को घटना की जगह केस दर्ज कराने के लिए कहां। इसके बाद इतने साल जुलाई में अक्षय और उनकी मां के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज कराया। महाअक्षय और योगिता बाली के खिलाफ धारा 376 (2) (एन), 328 417,  506श, 313 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में कार्यवाही शुरू हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button