धार्मिक

Rashifal 13 June 2021: आज इन 5 राशियों का बेहद शुभ रहेगा दिन, धन लाभ और तरक्की के बन रहे योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 13 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 13 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। जरूरी कामों को लेकर आप अधिक भागदौड़ करेंगे। पैसों का उदाहरण लेनदेन करते समय सतर्क रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मिलकर आप किसी नए कारोबार की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू सुख-साधनों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। रुके हुए कार्य और फंसा हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन अति आनंदित होगा। खास लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। धन-संपत्ति में इजाफा होने के योग हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। व्यापार के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे और उनके साथ काम धंधे को आगे बढ़ाने के बारे में योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप थोड़ा व्यस्त हो जाएंगे। घर में चहल-पहल बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आपको निर्णय लेना पड़ेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। अचानक किसी पुराने निवेश का लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। ज्यादातर क्षेत्रों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। सहयोगी आपकी पूरी सहायता करेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। अगर आप कोई भी बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। रहन-सहन में बदलाव देखने को मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आमदनी सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद सुखद रहेगा। आप दोस्तों के साथ मिलकर नए काम की योजना बना सकते हैं। ज्यादातर मामलों में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। घरेलू सुख-समृद्धि बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा दी गई सलाह कारगर साबित हो सकती है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। व्यापार में लाभदायक स्थिति नजर आ रही है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। ज्यादातर मामलों में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशियां मिलेंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है, आपके बीच चल रही गलतफहमी दूर हो सकती हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। मुश्किल परिस्थितियों में परिवार के सभी सदस्य आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। कहीं से बड़ी मात्रा में रुका हुआ धन प्राप्त होने की उम्मीद है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपनी मेहनत के बलबूते कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिलेगा। आपको अपनी मेहनत से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप काम के सिलसिले में कुछ अधिक भागदौड़ करेंगे। जिससे स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। आप नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए। अगर आप कहीं पूंजी लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श जरूर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से अंजाम देंगे। खास लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सफलता के नए-नए मार्ग हासिल हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। सफलता के मार्ग अग्रसर होंगे। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आप स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेंगे।

Related Articles

Back to top button