धार्मिक

इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, बिजली की तेजी से पलटेगा भाग्य, मंगलदेव देंगे अच्छी नौकरी और पैसा

मंगल ग्रह सभी ग्रहों का सेनापति कहलाता है। ये जब अपनी राशि या चाल बदलता है तो इसका अच्छा या बुरा असर सभी राशियों पर पड़ता है। 16 अक्टूबर को मंगल ने वृषभ राशि में गोचर किया था। कल यानि 30 अक्टूबर को वह वक्री हो गया है। आमतौर पर ग्रहों की वक्री चाल सभी के लिए कष्टदायक मानी जाती है। हालांकि मंगल का वक्री होना महापुरुष राजयोग बना रहा है। इससे चार राशि के जातकों के जीवन में खुशियां और गुड लक आएगा।

वृषभ राशि

मंगल की वक्री चाल वृषभ राशि के जातकों को के करियर में चार चांद लगा देगी। आपको जॉब में प्रमोशन मिलेगा। नई जॉब के आकर्षक ऑफर आएंगे। नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा भी हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय सही है। कहीं पैसा निवेश करना है तो भी भाग्य आपका साथ देगा। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। लोग आपकी तारीफ करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को भी मंगल की वक्री चाल का अधिक लाभ मिलेगा। किस्मत इनका हर पल साथ देगी। आपकी मनमर्जी के मुताबिक चीजें होंगी। शत्रु कमजोर पड़ जाएगा। रिश्ते नाते सुधर जाएंगे। अपनों का साथ मिलेगा। नई उम्मीद से मन खुश हो जाएगा। सेहत अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। माता पिता से धन की प्राप्ति होगी। भगवान आपके ऊपर मेहरबान रहेगा। पुराने दोस्तों से मदद मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आपके काम की तारीफ हर जगह होगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि

वक्री मंगल कन्या राशि के जातकों को विशेष धन लाभ देगा। मकान खरीदी और बिक्री के योग बन सकते हैं। किस्मत के दम पर पुराने अटके सभी कार्य हो जाएंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। अपने आपका साथ देंगे। लॉटरी और सट्टा में पैसा लगाने पर लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उन्हें शादी का कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। सेहत अच्छ रहेगी।

कुंभ राशि

मंगल की वक्री चाल कुम्भ राशि के जातकों की लाइफ में आर्थिक लाभ लेकर आएगी। आपको एक के बाद एक कई धन लाभ होंगे। आप सोच भी नहीं सकते उतना बड़ा धन कमाने का अवसर मिलेगा। बस आपको इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देना है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने रुके काम पूरे होंगे। उधार का पैसा वापस मिल जाएगा। दोस्तों से सपोर्ट मिलेगा। लाइफ में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। यह शख्स आपके जीवन को खुशियों से भर देगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button