बॉलीवुड

भोजपुरी इंडस्ट्री की ये हसीनाएं फीस के मामले में टॉप 5 में हैं शुमार, देखें किस-किस का है नाम

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की फैन फॉलोइंग देश दुनिया में है परंतु भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों के भी चाहने वाले कम नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से कलाकार है जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते खूब नाम कमाया है। इतना ही नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वैसे देखा जाए तो इंडस्ट्री में मेल कलाकारों का दबदबा रहा है परंतु अभिनेत्रियां भी कम नहीं हैं।

अब धीरे-धीरे भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों को भी अच्छी खासी पहचान मिलने लगी है। उनके नाम की वजह से ही फिल्में चलने लगी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी ऐसे कई कलाकार हैं जो भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा बनते आए हैं और यहां पर भी दर्शकों का प्यार बहुत मिला है। दिन पर दिन भोजपुरी इंडस्ट्री भी आगे बढ़ती जा रही है। इस इंडस्ट्री के कई स्टार्स है जो बॉलीवुड और टीवी जगत में भी अपना स्थान बना चुके हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भोजपुरी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस लेती हैं।

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को भला कौन नहीं जानता। भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेत्री का जलवा बरकरार है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और लोग उनके अभिनय को बेहद पसंद भी करते हैं। आम्रपाली अब भोजपुरी फिल्मों की सबसे महंगी अभिनेत्रियों के लिस्ट में शुमार हैं। आपको बता दें कि आम्रपाली में 2014 में आई भोजपुरी फिल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी” के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री में रहना है तेरे पलकों की छांव में, सात फेरे और मायका जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है और इनके माध्यम से उन्होंने अच्छी खासी पहचान बनाई है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अब आम्रपाली दुबे ने अपनी फीस बढ़ाकर 25 से 30 लाख कर दी है। जी हां, एक फिल्म में काम करने के लिए यह इतना चार्ज करती हैं।

काजल राघवानी

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा काजल राघवानी सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि काजल राघवानी एक फिल्म में काम करने के लिए 20 लाख रुपए फीस लेती हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती है।

अंजना सिंह

अभिनेत्री अंजना सिंह के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों को दीवाना बना लिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह एक फिल्म में काम करने के लिए 10 से 15 लाख रुपए फीस लेती हैं।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री अक्षरा सिंह दिखने में बेहद खूबसूरत हैं परंतु यह उतनी ही बेहतरीन अदाकारा भी हैं। लोग इनकी खूबसूरती के साथ-साथ इनकी एक्टिंग के भी दीवाने हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अक्षरा सिंह एक फिल्म में काम करने के लिए लगभग 15 से 20 लाख रुपए फीस लेती हैं।

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म “ससुरा बड़ा पईसावाला” से किया था लेकिन आज यह सबसे महंगी अभिनेत्री बन चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी चटर्जी एक फिल्म में काम करने के लिए 20 से 25 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

Related Articles

Back to top button