धार्मिक

Rashifal 16 June 2021: आज इन 5 राशियों का खिल उठेगा भाग्य, लेकिन इन बातों का रखना होगा ध्यान

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 16 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 16 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कामकाज के प्रति आपको काफी धैर्य रखना होगा, जिस समय का आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वह वक्त आ चुका है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। खास लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसको लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा बचकर रहना होगा। कार्यालय में आप अपने सभी काम योजनाओं के तहत पूरा कीजिए। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। ग्राहकों में इजाफा देखने को मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके मन में कुछ विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आप काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। किसी खास रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में पदोन्नति मिलने के योग हैं और मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। पुराने किए गए कार्यों का परिणाम मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आपको कहीं बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन आपको सफलता जरूर हासिल होगी। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। किसी महिला की तरफ से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कामकाज पूरे जोश के साथ पूरे करेंगे। ज्यादा से ज्यादा समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ना जरूरी है अन्यथा भविष्य में परेशानी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। अचानक आप किसी मामले में फैसला ले सकते हैं, आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक लाभ के सुनहरे अवसर हाथ लग सकते हैं इसलिए इसका फायदा उठाना चाहिए। रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे लोगों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। कार्यालय में कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस के कार्यों के चलते शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। नए प्रोजेक्ट पर ध्यान से कार्य करने की आवश्यकता है अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है। कपड़ों का व्यापार कर रहे लोगों को अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। बच्चो के साथ अच्छा वक़्त व्यतीत होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कार्यालय में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। काफी लंबे समय से रुकी हुई योजना पूरी हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन शुभ रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका भाग्य प्रबल नजर आ रहा है। रुके हुए कार्य बनते चले जाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपके मन में अच्छे अच्छे विचार उत्पन्न हो सकते हैं। कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको किसी की भी सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। ऑफिस का कार्य अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। जो लोग नई नौकरी के लिए कोशिश कर रहे थे उनको सफलता मिलने के योग है। कारोबार में निवेश करने का सोच-विचार कर सकते हैं, जिसके लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

Related Articles

Back to top button