धार्मिक

Rashifal 17 June 2021: कन्या समेत इन 3 राशियों का शुभ रहेगा दिन, तरक्की और धन लाभ के हैं संकेत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 17 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मानसिक तनाव खत्म होगा। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा का बेहतर मूल्यांकन होगा। व्यापार में धन लाभ प्राप्ति की संभावना है। किसी वरिष्ठ की सलाह आपके लिए लाभप्रद साबित होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। कोई भी जरूरी फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी परंतु भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कई मामलों में किस्मत साथ देगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने से लाभ के लिए इंतजार करना पड़ेगा। कारोबार में कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। हिसाब किताब में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज धार्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कैरियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज बेवजह की समस्याएं आपकी परीक्षा लेती हुई नजर आ रही हैं। आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यस्थल में मान-सम्मान मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास में सफलता मिलने के योग हैं। अचानक व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार की वजह से आप थोड़े परेशान नजर आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। पुराने किए गए कामकाज का जल्द ही बेहतर परिणाम मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप खास समय व्यतीत करेंगे। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण करेंगे। आपके सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। खास लोगों से संपर्क बनेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के योग हैं। धन प्राप्ति की संभावना है। आपका मन शांत रहेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिस पर ध्यान देना होगा। कारोबार में बरकत होगी। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहेगा। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है इसलिए आप सतर्क रहें। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऑफिस में सभी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप विषम परिस्थितियों को आसानी से हैंडल कर सकते हैं। पैतृक कारोबार को आगे बढ़ाने में आप सफल हो सकते हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कर्मक्षेत्र में शुभ और सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। आप किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऑफिस में आप कड़ी मेहनत करेंगे, जिसका आपको उचित परिणाम हासिल होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। व्यापार में अच्छे लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। घर परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए लाभप्रद साबित होगी। नकारात्मक परिस्थितियों में आपको सकारात्मक बने रहना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपनी मेहनत से अच्छी खासी सफलता हासिल करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। वेतन में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में लाभ की स्थितियां बन रही है। ग्राहकों में इजाफा होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। मानसिक तनाव कम होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। किस्मत और समय आपका पूरा साथ देने वाली है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका मन शांत रहेगा। परिवार वालों के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति धन लाभ दिला सकती है। कामकाज की चिंता कम होगी। अचानक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे कुछ नया सीख सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

Related Articles

Back to top button