विशेष

पेड़ पर बैठी है एक चिड़िया, दम है तो 30 सेकंड में ढूंढकर बताओ, होशियार से होशियार भी हो गए फेल

लोग अपने मसल्स को स्ट्रॉंग बनाने के लिए जिम जाते हैं। घंटों कसरत करते हैं। लेकिन दिमाग को मजबूत करने के लिए कुछ नहीं करते हैं। आप अपने दिमाग को भी कसरत करवा कर शार्प और इंटेलिजेंट बना सकते हैं। इसके कई तरीके होते हैं। ऐसा ही एक तरीका है पहेलियां सुलझाना।

इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) वाली तस्वीरें बड़ी ट्रेंड में है। इस टाइप की तस्वीर में आपको एक सीन दिखाया जाता है। फिर उसमें किसी ऑब्जेक्ट या जानवर को ढूँढने को कहा जाता है। ये टास्क इतना आसान भी नहीं होता है। इसके लिए तेज दिमाग की जरूरत होती है। तो चलिए देखते हैं कि आपका दिमाग कितना तेज है।

तस्वीर में छिपी है एक चिड़िया, आपको दिखी?

इस तस्वीर में आपको एक पेड़ की छाल दिखाई दे रही है। अब आपको इसमें एक चिड़िया का खोजना है। पहली या दुसरी नजर में आपको इसमें कुछ नहीं दिखाई देगा। लेकिन यदि आप इसे ध्यान से देखेंगे तो आपको इसमें एक चिड़िया दिखाई देगी। हालांकि उसके लिए आपके पास कंप्यूटर सा तेज दिमाग और बाज सी तेज नजर होनी चाहिए।


यह दिलचस्प पहेली आईएफएस अधिकारी बालमुरुगन पी (IFS Officer Balamurugan P) ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। उन्होंने बताया कि तस्वीर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) में ली गई है। उन्होंने लोगों से तस्वीर साझा करते हुए पूछा ‘मुझे बताएं कि आपने क्या देखा?’ इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य भारतीय वन सेवा अधिकारियों को भी टैग किया।

यहां छिपी है चिड़िया

इस पहेली को हल करने की कोशिश कई लोगों ने की। लेकिन अधिकतर लोग इसमें नाकाम ही रहे। वे इसमें चिड़िया को नहीं खोज पाए। वैसे इसमें उनकी भी गलती नहीं है। यह पहेली है ही बहुत कठिन। सिर्फ बहुत होशियार लोग ही इसका जवाब दे सके। तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि तस्वीर में चिड़िया कहां है।

जैसा की आप ऊपर की तस्वीर में देख सकते हैं। पेड़ की छाल पर बहुत ही छोटी सी चिड़िया बैठी है। इस चिड़िया का कलर भी पेड़ से मिलता जुलता है। इसलिए ये आसानी से नजर नहीं आती है। आपकी सुविधा के लिए हमने लाल घेरा बना दिया है।

उम्मीद है आपको ये दिमागी कसरत पसंद आई होगी। इसे दूसरों के साथ शेयर कर उनका भी दिमाग टेस्ट जरूर करें।

Related Articles

Back to top button